एग्जिट पोल आने पर आपके जेहन में ये सवाल भी हो सकता है कि क्या एग्जिट पोल हमेशा सच होते हैं? जी नहीं, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि एग्जिट पोल हमेशा सही साबित होते हैं। कई बार ये गलत भी हुए हैं। इसकी एक मुख्य वजह है, वोटिंग के दिन इकट्ठा किया जाने वाला डाटा। मतदान के दिन जब कोई एक वोटर से बात कर रहा होता है, उस बीच कई वोटरों की राय शामिल नहीं हो पाती है, जिस वजह से कई बार एग्जिट पोल गलत साबित भी होते हैं।
पिछले चुनाव में अलग-अलग लड़ी थीं पार्टियां
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में निवर्तमान सरकार भाजपा-शिवसेना गठबंधन की है, जिसका मुकाबला कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के साथ है। 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा के 122, शिवसेना के 63, कांग्रेस के 42 और एनसीपी के 41 सदस्य हैं। बाकी 20 सीटें छोटे दलों और निर्दलीयों के खाते में गई थीं।
दिलचस्प तथ्य यह है कि 2014 विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना अलग-अलग लड़ी थीं, जबकि कांग्रेस और एनसीपी के बीच भी गठबंधन नहीं था। चुनावी नतीजे आने के बाद भाजपा और शिवसेना ने मिलकर सरकार बनाई।