फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: '25 को बनाएंगे सरकार, ये साफ है कि महाराष्ट्र में MVA आएगी'; नतीजों से पहले कांग्रेस का दावा

Thu, 21 Nov 2024 07:31 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 20 नवंबर को हो चुकी है, इसके बाद सभी को चुनावी नतीजे का इंतजार है। लेकिन इससे पहले तमाम दलों की तरफ से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
नाना पटोले / टीएस सिंह देव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आने वाले हैं, लेकिन इससे पहले ही राज्य में सरकार बनाने का दावा कांग्रेस पार्टी की तरफ से किया जा रहा है। वहीं विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले महा विकास अघाड़ी (एमवीए) नेताओं ने आज एक बैठक की। इसमें शिवसेना-यूबीटी के संजय राउत और अनिल देसाई, एनसीपी-एससीपी नेता जयंत पाटिल और कांग्रेस के बालासाहेब थोराट समेत एमवीए नेताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

 

'महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार आएगी'
दरअसल, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष और साकोली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नाना पटोले ने एग्जिट पोल पर कहा, 'जो भी नतीजे आने वाले हैं... महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार आएगी ये साफ हो चुका है। 25 तारीख को महाविकास अघाड़ी सरकार बनाएगी।

हम हर बूथ पर नजर रखेंगे- नाना पटोले
इसके साथ ही नाना पटोले ने कहा, हरियाणा में जो नुकसान हुआ है वो महाराष्ट्र में ना हो, उसकी चिंता हम करेंगे। हम हर बूथ पर नजर रखेंगे और मतगणना के समय भी नजर रखेंगे... कहीं भी कोई गड़बड़ ना हो हम ये सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, युवाओं, महिलाओं और बेरोजगारों ने बड़ी संख्या में हमें वोट दिया है। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों के कारण भाजपा को नुकसान होगा।
विज्ञापन

 

भाजपा पर नाना पटोले ने साधा निशाना
वहीं नाना पटोले ने कहा, जिस तरह से भाजपा के नेता को पैसे बांटते हुए पकड़ा गया, क्या वह नोट जिहाद था?...हार के डर से भाजपा महाराष्ट्र में पैसे और शराब बांटकर चुनाव जीतने की कोशिश कर रही थी...क्या वह नोट जिहाद था जो तावड़े कर रहे थे? क्या वह शराब जिहाद था जो वानखेड़े कर रहे थे?
 

बयानबाजी पर कांग्रेस नेता ने दी नसीहत
इधर एमवीए नेताओं के बयानबाजी पर कांग्रेस नेता टी. एस. सिंहदेव ने कहा, 'आदर्श स्थिति तो ये है कि संयम रखना चाहिए। अभी तो ये भी साफ नहीं है कि सरकार किसकी बन रही है हालांकि मुझे पूरी उम्मीद है कि MVA की सरकार बनेगी... MVA ने सारा काम एक साथ किया, सारे निर्णय एक साथ लिए... चुनाव परिणाम आने के बाद MVA के सभी सहयोगी दलों को साथ  बैठना चाहिए और उन्हें आपस में तय करना चाहिए कि कैसे हमें सरकार को चलाना चाहिए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें