फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं दिया आयकर का ब्योरा, ओवैसी की पार्टी का रजिस्ट्रेशन हुआ रद्द

Wed, 13 Jul 2016 05:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ओवैसी को महाराष्ट्र चुनाव आयोग से बड़ा झटका। - फोटो : Reuters
विज्ञापन
महाराष्ट्र चुनाव आयोग ने असदुद्दीन ओवैसी को एक बड़ा झटका दिया है। आयोग ने उनकी पार्टी एआईएमआईएम का राज्य की राजनैतिक पार्टी की तरह काम करने का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। इसके चलते उनकी पार्टी महाराष्ट्र में होने वाले चुनाव नहीं लड़ सकेगी। यह रोक इसलिए लगाई गई है क्योंकि वह आयोग को आयकर और ऑडिट रिपोर्ट समय सीमा के अंदर पेश नहीं कर पाए।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने रिपोर्ट पेश करने के लिए पहले भी कई बार ओवैसी की पार्टी को नोटिस भेजा था। आयोग ने कहा था कि अगर पार्टी समय सीमा के भीतर रिपोर्ट पेश करने में असमर्थ रहती है तो उसका रजिस्ट्रेशन रद्द हो सकता है, लेकिन बावजूद नोटिस के पार्टी ने रिपोर्ट नहीं पेश की, जिसके चलते उनकी पार्टी चुनाव नहीं लड़ सकेगी। हालांकि, पार्टी के सदस्य निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। Maharashtra Election Commission cancels AIMIM's registration as a state political party for not filing it's Income & fund details. — ANI (@ANI_news) July 13, 2016
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें