फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी का भाजपा पर हमला, कहा- मुद्दों से ध्यान हटाकर सामजिक ध्रुवीकरण की हो रही कोशिश

Sun, 17 Nov 2024 07:31 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: प्रियंका गांधी ने दावा किया कि महाराष्ट्र में 2.5 लाख से अधिक पद खाली पड़े हैं। युवा लगातार सीख रहे हैं, लेकिन उनको नौकरी नहीं मिल पा रही है। सरकार का प्राथमिक ध्यान खाली पदों को भरने पर होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। 
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस नेता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए गढ़चिरौली में रैली के दौरान भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ महायुति ने बड़ी परियोजनाओं को महाराष्ट्र से गुजरात भेज दिया। इसके चलते महाराष्ट्र के युवाओं को नौकरी नहीं मिल सकी। अब सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाकर सामाजिक ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने लड़की बहन योजना को लेकर कहा कि महिलाएं केवल 1500 रुपये के लिए नहीं बल्कि बेहतर जीवन के लिए वोट दें। उन्होंने कहा कि अगर महाविकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन सत्ता में आता है, तो सोयाबीन की फसल के लिए किसानों को 7,000 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी दी जाएगी।

प्रियंका गांधी ने दावा किया कि महाराष्ट्र में 2.5 लाख से अधिक पद खाली पड़े हैं। युवा लगातार सीख रहे हैं, लेकिन उनको नौकरी नहीं मिल पा रही है। सरकार का प्राथमिक ध्यान खाली पदों को भरने पर होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। देश में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के युवा आत्महत्या कर रहे हैं। यह बेरोजगारी को दूर करने में भाजपा की विफलता का परिणाम है।
विज्ञापन


भाजपा के एक हैं सुरक्षित हैं नारे को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि सुरक्षित शब्द के दो अर्थ हैं। एक है सुरक्षा और दूसरा खजाना। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में एकमात्र व्यक्ति जो वास्तव में सुरक्षित है वह अदाणी है। पूरा देश जानता है कि अदाणी की सरकारी खजाने तक पहुंच है। जबकि लोग संघर्ष कर रहे हैं। हवाई अड्डे, बंदरगाह जैसे प्रमुख क्षेत्र अदाणी के नियंत्रण में हैं। सरकारी नीतियां एक व्यक्ति के पक्ष में हैं। सरकार को राष्ट्रीय संपत्ति को एक व्यक्ति को आवंटित करने के बजाय रोजगार सृजन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

हमारे शासन में जवाबदेह थे नेता: प्रियंका
प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस के शासन के दौरान हमारे नेता लोगों के प्रति जवाबदेह थे। भाजपा सरकार में जवाबदेही खत्म हो गई है। मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री लोगों के प्रति जवाबदेह नहीं रह गए हैं। अब उनका व्यवहार अलग है। वह अब वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाते हैं और समाज को ध्रुवीकृत करने पर ध्यान दे रहे हैं।  उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों से पूछें कि अदाणी को कितनी आदिवासी भूमि दी गई है। अगर एमवीए सत्ता में आती है, तो वह जवाबदेही, रोजगार सृजन और लोगों को सहायता प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर भी की बात
कांग्रेस महासचिव ने अपने भाई राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर कहा कि राहुल रोज जातिगत जनगणना की बात कह रहे हैं। इस बारे में समझाने के लिए वह पूरे देश में यात्रा कर रहे हैं। मोदी कहते हैं कि राहुल गांधी आरक्षण के खिलाफ हैं। उन्होंने भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। प्रियंका ने कहा कि आपने एक सरकार चुनी और मोदी और उनके लोगों ने रिश्वतखोरी के ज़रिये उसे हटा दिया। एक नई सरकार (शिवसेना, बीजेपी और एनसीपी की महायुति) बनी और आज हमें पता चला कि अदाणी उस सरकार का हिस्सा थे।

मतदाताओं से कही ये बात
प्रियंका गांधी ने  मतदाताओं से वास्तविक मुद्दों पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या आपके पास पानी और बिजली की सुविधा है? आपकी आय क्या है? क्या बेरोज़गारी कम हो रही है? क्या महंगाई कम हो रही है? क्या आप अपने जीवन में प्रगति कर रहे हैं? प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस ने देश भर में एम्स, आईआईटी, बड़े बांध और अन्य प्रतिष्ठान स्थापित किए, लेकिन अब महाराष्ट्र के साथ भेदभाव किया जा रहा है। यहां आने वाले बड़े उद्योगों को  राज्य से बाहर ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी सेमी-कंडक्टर परियोजनाएं और एयर बस गुजरात चली गईं।  सफरान समेत अन्य बड़ी परियोजनाओं को भी महाराष्ट्र से बाहर कर दिया गया। कुल 10 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं महाराष्ट्र से बाहर कर दी गईं, 8 लाख नौकरियां चली गईं और 6,000 से ज़्यादा कंपनियां बंद हो गईं।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें