फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: दिल का दौरा पड़ने से निर्दलीय उम्मीदवार का निधन, मतदान केंद्र के लिए कर रहे थे अपनी बारी का इंतजार

Wed, 20 Nov 2024 07:57 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीड (महाराष्ट्र)

सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के बीड जिले में बुधवार को एक निर्दलीय उम्मीदवार की दिल का दौरा पड़ने से मतदान केंद्र पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब वह मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। 
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के बीड जिले में बुधवार को एक निर्दलीय उम्मीदवार की दिल का दौरा पड़ने से मतदान केंद्र पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब वह मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने  बताया कि निर्दलीय उम्मीदवार बालासाहेब शिंदे छात्रपति शाहू विद्यालय में बने मतदान केंद्र में गिर पड़े। उन्हें तुरंत का काकू नाना अस्पताल लाया गया और  फिर छत्रपति संभाजीनगर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

एक चरण में हुआ 288 सीटों के लिए मतदान
महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय सीटों के लिए एक चरण में मतदान हुआ। नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। 1951 के जनप्रतिनिधित्व कानून के मुताबिक, अगर चुनाव के दौरान किसी उम्मीदवार का निधन हो जाता है, तो उस सीट पर मतदान स्थगित किया जा सकता है।
विज्ञापन


शरद पवार की पार्टी का गढ़ हुआ करता था बीड
बीड विधानसभा सीट कभी शरद पवार की पार्टी का गढ़ हुआ करती थी। लेकिन राकांपा में विभाजन के बाद एक धड़े का नेतृत्व अजित पवार कर रहे हैं, जो भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ गठबंधन में है। 

महायुति और महा विकास अघाड़ी में मुकाबला
महाराष्ट्र में मुख्य मुकाबला महायुति (भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राकांपा) और महा विकास अघाड़ी (कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की राकांपा) गठबंधन के बीच है। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें