फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eknath Shinde: सीएम शिंदे ने दिखाई संवेदनशीलता, जख्मी महिला पुलिसकर्मी को देखते ही भेजा अस्पताल

Thu, 07 Jul 2022 10:44 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बैठक में सीएम शिंदे ने आषाढ़ी एकादशी पर पंढरपुर जाने वाले भक्तों के वाहनों का टोल टैक्स नहीं वसूलने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन
Maharashtra CM Eknath Shinde - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने गृह जिले ठाणे के प्रवास के दौरान संवेदनशीलता और सहानुभूति का परिचय दिया। उन्होंने उनकी बैठक के दौरान उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान जख्मी महिला पुलिसकर्मी को देखते ही तुरंत निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। 

विज्ञापन

घायल महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी कल ठाणे के कलेक्टर कार्यालय में लगी थी। शिंदे ने बुधवार को यहीं विशेष बैठक रखी थी। बैठक के बाद वे वहां से जा रहे थे, तभी भीड़ में यह पुलिसकर्मी चोटिल हो गई थी। जैसे ही शिंदे की नजर उस पर पड़ी, उन्होंने उसे इलाज के लिए ठाणे के एक निजी अस्पताल में भेजा। 
आषाढी एकादशी पर पंढरपुर जाने वालों को नहीं देना होगा टोल
ठाणे के कलेक्टर कार्यालय में हुई विशेष बैठक में सीएम शिंदे ने पंढरपुर में आषाढी एकादशी मेले की तैयारियों की समीक्षा की। यहां भगवान विट्ठल के दर्शन के लिए देशभर के भक्त पहुंचते हैं। आषाढी एकादशी 10 जुलाई को है। यहां आने वाले भक्तों को वारकरी कहा जाता है। बैठक में सीएम शिंदे ने पंढरपुर जाने वाले भक्तों के वाहनों का टोल टैक्स नहीं वसूलने का निर्देश दिया। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि वे वारकरियों के वाहनों पर स्टिकर लगवाएं और उनका स्थानीय पुलिस में पंजीयन कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें