फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालना में समृद्धि हाईवे पर हादसा: सीएम फडणवीस ने किया मुआवजे का एलान; ट्रक के टेम्पो को रौंदने से आठ की मौत

Thu, 02 Apr 2026 01:16 AM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालना / मुंबई

सार

महाराष्ट्र के जालना जिले में भीषण हादसा हुआ है, जहां एक ट्रक ने एक टेम्पो में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में काम से लौट रहीं आठ महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर शोक जताया है और मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के जालना जिले में नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें आठ महिला मजदूरों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब महिलाएं एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम खत्म करके अपने घर लौट रही थीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - एक देश, एक चुनाव: हर राज्य का दौरा करेगी संसद की संयुक्त समिति, आम सहमति बनाने की कोशिश

हादसे के वक्त टेम्पो में 11 लोग थे सवार
पुलिस के मुताबिक, कुल 11 लोग एक टेम्पो में बैठे थे, जिसमें ड्राइवर भी शामिल था। जैसे ही टेम्पो चलने वाला था, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा कडवांची गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई शव सड़क पर बिखर गए।
विज्ञापन


सात महिलाओं ने मौके पर तोड़ा दम
इस हादसे में सात महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने जालना के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अलकाबाई अदमाने (45), लक्ष्मीबाई मदन (35), मीना अदमाने (45), कंचन अदमाने (50), ताराबाई चौधरी (60), कडूबाई मदन (55) और सुमन अदमाने (70) के रूप में हुई है, जो सभी जालना तहसील की रहने वाली थीं। एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

अस्पताल में तीन घायलों का इलाज जारी
घटना में घायल तीन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों का तुरंत इलाज कराया जा रहा है और प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bengal Election: कांग्रेस ने दूसरी सूची में 10 उम्मीदवारों का एलान किया, शुभंकर सरकार श्रीरामपुर से मैदान में

मंत्री और भाजपा विधायक ने घटना पर जताया शोक
वहीं, पर्यावरण मंत्री और जालना जिले की पालक मंत्री पंकजा मुंडे ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। इस हादसे पर जालना के भाजपा विधायक नारायण कुचे ने कहा, 'जो घटना घटी है वह बेहद दुखद है... इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई... मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के आश्रितों और परिवार के सदस्यों के लिए पांच लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है... हमारे मुख्यमंत्री इस मामले को लेकर बहुत संवेदनशील हैं।'
 

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें