फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: उद्धव ठाकरे के घर के ऊपर दिखा ड्रोन, शिवसेना UBT नेता अनिल परब ने उठाए सवाल; पुलिस ने दी ये सफाई

Sun, 09 Nov 2025 03:19 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अनिल परब ने कहा कि यह घटना न सिर्फ उद्धव ठाकरे परिवार की सुरक्षा बल्कि पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है। उन्होंने मांग की कि पुलिस ड्रोन ऑपरेटर की पहचान, ड्रोन के स्रोत, और फुटेज के उद्देश्य की गहराई से जांच करें।
विज्ञापन
शिवसेना-यूबीटी नेता अनिल परब - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना (UBT) के नेता और विधान परिषद सदस्य अनिल परब ने रविवार को दावा किया कि मुंबई के बांद्रा स्थित उद्धव ठाकरे के घर ‘मातोश्री’ के ऊपर एक ड्रोन मंडराते हुए देखा गया। परब ने इसे उच्च सुरक्षा क्षेत्र में गंभीर सुरक्षा चूक बताया और तत्काल जांच की मांग की।

विज्ञापन


इसके पीछे कोई आतंकी साजिश तो नहीं?
अनिल परब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा 'मातोश्री' के ऊपर एक ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया। यह एक बेहद संवेदनशील क्षेत्र है। पुलिस को इसकी जांच करनी चाहिए कि यह ड्रोन किसका था और इसका उद्देश्य क्या था। क्या इसके पीछे कोई आतंकी साजिश तो नहीं? गौरतलब है कि ‘मातोश्री’ मुंबई का एक हाई-सिक्योरिटी जोन है, जहां ड्रोन उड़ाना या बिना अनुमति किसी भी तरह की फिल्मिंग करना कानूनी अपराध माना जाता है।

ये भी पढ़ें:- Maharashtra Politics: क्या 200 करोड़ की जमीन तीन करोड़ में बिकी? कांग्रेस के आरोप पर मंत्री सरनाईक ने दी सफाई
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल
परब ने कहा कि यह घटना न सिर्फ उद्धव ठाकरे परिवार की सुरक्षा बल्कि पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है। उन्होंने मांग की कि पुलिस ड्रोन ऑपरेटर की पहचान, ड्रोन के स्रोत, और फुटेज के उद्देश्य की गहराई से जांच करें। हाल ही में उद्धव ठाकरे ने मराठवाड़ा क्षेत्र का दौरा किया था, जहां उन्होंने बाढ़ और भारी बारिश से प्रभावित किसानों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर राहत पैकेज को लेकर निशाना साधा था और किसानों के लिए ₹50,000 प्रति हेक्टेयर मुआवजा और कर्ज माफी की मांग दोहराई थी।

पुलिस ने दी सफाई
हालांकि, पुलिस ने इस दावे पर सफाई देते हुए बताया कि यह ड्रोन मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे सर्वेक्षण का हिस्सा था और इसकी पूरी अनुमति ली गई थी। जोन-8 के डीसीपी मनीष कलवानिया ने कहा यह ड्रोन सर्वे कार्य के लिए उड़ाया गया था, कृपया अफवाहों पर विश्वास न करें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Earthquakes: उत्तरी प्रशांत महासागर और अंडमान सागर में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 और 5.4

बता दें कि 2019 विधानसभा चुनावों के बाद ठाकरे ने बीजेपी से गठबंधन तोड़कर कांग्रेस और एनसीपी (शरद पवार गुट) के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। हालांकि, 2022 में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद महा विकास आघाड़ी सरकार गिर गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें