फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुंबई में पकड़ा गया सिएरा लियोन से आया भारतीय यात्री, 40 करोड़ रु. की कीमत के नशीले पदार्थ जब्त

Tue, 19 Dec 2023 08:32 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) मुंबई के अधिकारियों ने इस शख्स को गिरफ्तार किया। अधिकारियों को उसके बैग की चेकिंग में सफेद पाउडर से भरे दो बैग मिले।
विज्ञापन
कोकीन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुंबई में सोमवार को सिएरा लियोन से नशीले पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया। बताया गया है कि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) मुंबई के अधिकारियों ने इस शख्स को गिरफ्तार किया। अधिकारियों को उसके बैग की चेकिंग में सफेद पाउडर से भरे दो बैग मिले। टेस्टिंग के बाद इस सफेद पाउडर के कोकीन होने की पुष्टि हुई। दोनों पैकेट्स में चार किलो कोकीन पकड़ी गई, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40 करोड़ रुपये बताई गई है। इन्हें एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत जब्त कर लिया गया। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 
विज्ञापन


एजेंसी ने एक बयान में कहा कि गुप्त जानकारी के आधार पर डीआरआई की एक टीम ने मुंबई एयरपोर्ट के करीब एक होटल के कमरे में तलाशी ली थी।  बयान के मुताबिक, सिएरा लियोन से आए यात्रियों में से एक पर डीआरआई की नजर थी, क्योंकि एजेंसी को संदेह था कि उसने भारत में मादक पदार्थों की तस्करी की थी।

डीआरआई ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बयान के मुताबिक, आरोपी जिस मादक पदार्थ गिरोह से जुड़ा है, उसके प्रमुख सदस्यों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें