फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dombivli Parking Area Fire: डोंबिवली ईस्ट की बिल्डिंग पार्किंग में भीषण आग, 29 बाइक जलीं; पांच लोग झुलसे

Sun, 15 Feb 2026 10:41 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

डोंबिवली ईस्ट में दो रिहायशी इमारतों की बेसमेंट पार्किंग में भीषण आग लग गई। एक बाइक में लगी आग तेजी से फैलकर 29 अन्य वाहनों तक पहुंच गई। आग बुझाने की कोशिश में पांच लोग झुलस गए। धुएं से इमारतों में दहशत फैल गई और लोग बाहर निकल आए।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के डोंबिवली ईस्ट इलाके में एक रिहायशी इमारत की बेसमेंट पार्किंग में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दर्जनों गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। इस घटना में आग बुझाने की कोशिश कर रहे पांच लोग झुलस गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है और उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


डोंबिवली ईस्ट में राज अपार्टमेंट और राधिकरण सोसाइटी नाम की दो सटी हुई इमारतों की साझा बेसमेंट पार्किंग में यह आग लगी। शुरुआती जानकारी के अनुसार पार्किंग में खड़ी एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लगी, जो कुछ ही मिनटों में फैल गई। आग ने पास में खड़ी अन्य गाड़ियों को भी पकड़ लिया। कुल 29 बाइक जलकर खाक हो गईं। आग के साथ घना धुआं सीढ़ियों से होते हुए ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

कैसे फैली आग और मचा हड़कंप?
आग लगते ही बेसमेंट से उठता धुआं पूरे भवन में भरने लगा। बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कई परिवार घबराकर तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए। सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने शुरुआत में खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेज होने के कारण वे सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीआईसएफ में प्रमोशन को लेकर इंस्पेक्टरों ने खोला बड़ा मोर्चा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बढ़ा दबाव

आग बुझाने में झुलसे लोग
दोनों इमारतों के कुछ लोग नीचे बेसमेंट में आग बुझाने के लिए पहुंचे। इसी दौरान लपटों और गर्म धुएं की चपेट में आकर पांच लोग झुलस गए। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक सभी का इलाज चल रहा है। समय पर लोगों को बाहर निकाल लेने से किसी की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही कल्याण-डोंबिवली नगर निगम की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें