फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र दस्तावेज विवाद: सचिवालय कर्मचारी को नोटिस, भाजपा नेता किरीट सोमैया ने की उद्धव सरकार से माफी मांगने की मांग 

Fri, 28 Jan 2022 03:08 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई

सार

किरीट सोमैया ने गुरुवार को उद्धव ठाकरे सरकार से मंत्रालय या राज्य सचिवालय के एक क्लर्क को नोटिस जारी करने पर माफी मांगने की मांग की।
पूर्व सांसद सोमैया ने कुछ दिन पहले सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत राज्य सरकार के कुछ दस्तावेजों को हासिल करने की कोशिश की थी जिसके बाद विवाद और राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विवादित तस्वीर के साथ भाजपा नेता किरीट सोमैया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सचिवालय में एक कर्मचारी की कुर्सी पर बैठकर भाजपा नेता किरीट सोमैया के फाइल देखने का मामला तूल पकड़ लिया है। इस मामले में किरीट सोमैया से साथ-साथ सचिवालय कर्मचारी को भी नोटिस भेजा गया है। नोटिस  मिलने के बाद किरीट सोमैया ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चुनौती देते हुए कहा है कि सरकार हमारे खिलाफ एफआईआर दर्ज करके दिखाए।

विज्ञापन


किरीट सोमैया ने गुरुवार को उद्धव ठाकरे सरकार से मंत्रालय या राज्य सचिवालय के एक क्लर्क को नोटिस जारी करने पर माफी मांगने की मांग की। पूर्व सांसद सोमैया ने कुछ दिन पहले सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत राज्य सरकार के कुछ दस्तावेजों को हासिल करने की कोशिश की थी जिसके बाद विवाद और राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है।

किरीट सोमैया और कर्मचारी को नोटिस
दरअसल सचिवालय में सोमैया को दस्तावेजों का निरीक्षण करने के दौरान एक कर्मचारी ने अपनी कुर्सी दे दी थी, इसकी एक तस्वीर वायरल हुई थी। तस्वीर में किरीट सोमैया कर्मचारी की कुर्सी पर बैठकर फाइल का निरीक्षण करते नजर आते हैं। इसी मामले में किरीट सोमैया और कर्मचारी को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन


क्लर्क केवल अपनी ड्यूटी कर रहा था: सोमैया
भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में किरीट सोमैया ने कहा कि 'सिर्फ एक फोटो के लिए मुख्यमंत्री हमारे खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए कह रहे हैं। गलती यह है कि मैं कुर्सी पर बैठा हूं, दो कर्मचारी हमारी सेवा में हैं। उन्होंने कहा कि ठाकरे ने झूठ बोला था, उस चोरी को हमने पकड़ी है। वे अपना गुस्सा उन कर्मचारियों पर निकाल रहे हैं। एक गरीब क्लर्क को नोटिस देते हैं। सोमैया ने कहा कि क्लर्क केवल अपनी ड्यूटी कर रहा था।

सोमैया ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज का उपयोग करें और मंत्रालय के सुरक्षा कर्मचारियों से यह पता लगाने के लिए कहें कि वह फोटो किसने लिया। सोमैया ने कहा कि मुझे किस नियम या अधिनियम के तहत नोटिस दिया गया है। भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने पूर्व में भी सरकारी फाइलों का निरीक्षण किया है।

सीएम पर राजनीतिक भ्रष्टाचार करने का लगाया आरोप
भाजपा नेता ने कहा कि "सीएम ठाकरे राजनीतिक भ्रष्टाचार कर रहे हैं, लड़ना है तो हमारे साथ लड़िए, हमारे खिलाफ कार्रवाई करिए। बेचारे क्लर्क को नोटिस भेजने पर  मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए। सोमैया ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री को क्लर्क के परिवार से माफी मांगनी होगी।"

उन्होंने कहा कि मैंने मंत्रालय में (वर्तमान मामले में) दस्तावेजों की समीक्षा के लिए 17 जनवरी को एक आवेदन जमा किया था। जिसके बाद मुझे निरीक्षण करने की अनुमति दी गई थी। सवाल यह है कि कुर्सी पर क्यों बैठे। पूर्व सांसद ने कहा कि सीएम ठाकरे को पता होना चाहिए कि मैंने उनके कार्यालय के साथ-साथ राज्य के गृह मंत्रालय में भी सरकारी फाइलों का निरीक्षण किया है। इन सभी स्थानों पर पर मुझे कुर्सियां दी गईं। सोमैया ने सवाल किया है कि क्या आप उन सभी को नोटिस भेजेंगे? 

सोमैया के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए राकांपा के मुख्य प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने कहा, "सोमैया एक मनोरंजक किरदार हैं। उनकी अपनी पार्टी उन्हें गंभीरता से नहीं लेती और हम भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेते।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें