फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में निठारी कांड: डॉक्टर ने पांच महिलाओं को मारकर फार्म हाउस में दफनाया

Wed, 17 Aug 2016 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुंबई
विज्ञापन
मुंबई पोलिस
विज्ञापन
महाराष्ट्र के सातारा जिले में नोएडा के निठारी कांड जैसा एक मामला सामने आया है। बेहद शातिराना तरीके से 13 साल में पांच महिला व एक पुरुष की हत्या की गई। आश्चर्य यह है कि आरोपी पेशे से डॉक्टर है। एक आंगनवाड़ी सेविका मंगला जेधे का अपहरण कर हत्या करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी के बाद इसका पर्दाफाश हुआ है। आरोपी डॉ. संतोष पोल ने कबूल किया है कि उसने दवाओं का ओवर डोज देकर छह लोगों को मौत के घाट उतारा है। एक के शव को आठ साल पहले डैम में फेंका था जबकि पांच महिलाओं को अपने फार्म हाउस में ही दफना दिया था।
विज्ञापन


 आंगनवाड़ी सेविका 49 वर्षीय मंगला जेधे से डॉ. पोल का संबंध था। जून महीने में वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी लेकिन, जांच के दौरान चिकित्सक पोल का घिनौना अपराध सामने आ गया। पुलिस के अनुसार मंगला ने डॉ. पोल की काली करतूत का पर्दाफाश करने की धमकी दी थी। इसके बाद उसकी हत्या की गई। वहीं, पुलिस ने पोल के फॉर्म हाउस से पांच कंकाल बरामद किए हैं, जिनकी पहचान सलमा शेख, जगाबाई पॉल, वनिता गायकवाड, सुरेखा चिकणे नथमल भंडारी के रूप में हुई है।

ये सारे लोग 2003 से लापता थे और गायब होने से पहले डॉ पोल के संपर्क में थे। आरोप है कि डॉ. पोल ने सबसे पहले मई 2003 को सुरेखा चिकणे को मारा। उसके बाद 12 अगस्त 2006 को वनिता गायकवाड़ और 15 अगस्त 2010 को जगाबाई पोल की हत्या की। 10 दिसंबर 2015 को इसने नथमल भंडारी का कत्ल किया और 17 जनवरी 2016 को सलमा शेख का खून किया।  इसके बाद जून 2016 में ही इसने मंगल जेधे का अपहरण कर दवाइयों को ज्यादा डोज खिलाकर मार डाला। ये छठा मर्डर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शातिराना तरीके से की गई हैं हत्याएं

पुलिस के अनुसार मंगला जेधे ने गायब होने से पहले अंतिम कॉल डॉ. संतोष पोल को की थी। इसलिए पुलिस ने डॉ पोल की सहायिका नर्स डॉ. ज्योति मांढरे से पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। उसके बाद पुलिस ने पोल को 13 अगस्त को दादर से गिरफ्तार कर लिया। पोल को एक सप्ताह की पुलिस हिरासत मिली।

​उधर, पुलिस ने पोल की निशानदेही पर मंगला जेधे का सड़ा-गला शव बरामद कर लिया है। पुलिस को संदेह है कि पोल महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाता था और जब वह उनके गले की हड्डी बनने लगती थी तो उसकी हत्या कर अपने फार्म हाउस में गाड़ देता था। दूसरी ओर, यह भी शक है कि डॉ. पोल का अंग प्रत्यारोपण कारोबार में भी शामिल हो सकता है।

राज्य के पुलिस महानिरीक्षक विश्वास नागरे पाटिल ने इसे क्रूर गुनाह माना है। उन्होंने कहा कि बड़े ही शातिराना तरीके से हत्याएं की गई हैं। इसलिए पुलिस पूरे प्रोफेशनल तरीके से मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पुणे से फोरेंसिक टीम ने फार्म हाउस का निरीक्षण किया। वहीं, पोल के  डॉक्टर की डिग्री की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें