फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: भाजपा MLC के खिलाफ अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट, यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 31 Dec 2022 11:47 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर ठाणे के नौपाड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने फेसबुक पर लाड के खिलाफ कुछ अपमानजनक टिप्पणियां पोस्ट की थीं।
विज्ञापन
भाजपा एमएलसी प्रसाद लाड - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार को यूथ कांग्रेस के एक पदाधिकारी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है। उन पर भाजपा एमएलसी प्रसाद लाड के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया, भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर ठाणे के नौपाड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया, शिकायतकर्ता आशीष सालस्कर दक्षिण मुंबई में भाजपा का एक स्थानीय पदाधिकारी है। वह एमएलसी प्रसाद लाड के जनसंपर्क कार्यालय का हिस्सा हैं। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने फेसबुक पर लाड के खिलाफ कुछ अपमानजनक टिप्पणियां पोस्ट की थीं। चार दिसंबर को इस पोस्ट के बाद लाड और उनकी  मां के खिलाफ कई अपमानजनक टिप्पणियां की गईं। शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें