फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: शिंदे कैबिनेट में शामिल होगी मनसे? मंत्रिमंडल विस्तार से पहले राज ठाकरे से मिले फडणवीस

Fri, 15 Jul 2022 01:38 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

देवेंद्र फडणवीस ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे से उनके घर पर मुलाकत की। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले दोनों के बीच हुई मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस ने राज ठाकरे से की मुलाकात - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में सियासी उलटफेर के बाद आज राज्य के डिप्टी सीएम व भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे से उनके घर पर मुलाकत की। राज ठाकरे के दादर स्थित निजी आवास पर दोनों के बीच डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल विस्तार से पहले दोनों के बीच हुई मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि राज ठाकरे की पार्टी मनसे एकनाथ शिंदे कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। अटकलें हैं कि राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि, इस पर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि फडणवीस, राज ठाकरे का हाल जानने के लिए उनके घर पहुंचे थे। दरअसल, ठाकरे की कुछ समय पहले ही एक सर्जरी हुई थी। 

इससे पहले महाराष्ट्र में सियासी संकट के समय भी एकनाथ शिंदे की राज ठाकरे से बातचीत की खबर सामने आई थी। हालांकि, तब यह कहा गया था कि शिंदे ने ठाकरे की तबीयत जानने के लिए फोन किया था। बता दें, राज ठाकरे लगातार उद्धव ठाकरे पर हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर हमलावर हैं। एकनाथ शिंदे ने भी हिंदुत्व को लेकर सवाल खड़े किए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें