फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'उपमुख्यमंत्री फडणवीस थे निशाना', डिजाइनर अनिष्का को 21 मार्च तक की पुलिस हिरासत

Fri, 17 Mar 2023 11:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुख्य लोक अभियोजक जयसिंह देसाई ने कोर्ट को बताया कि फोटो, वीडियो और अन्य साक्ष्य से पता चलता है कि यह अमृता और देवेंद्र फडणवीस को फंसाने की साजिश थी। आरोपी लोक सेवक के कार्यालय का उपयोग करना चाहते थे। ब्लैकमेल करने के लिए फोटो और तीन-चार वीडियो छेड़छाड़ कर बनाए गए थे। 
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस - फोटो : Instagram/amruta.fadnavis
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र पुलिस ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता को रिश्वत देने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार डिजाइनर अनिष्का जयसिंघानी को शुक्रवार को एक कोर्ट में पेश किया। इस दौरान पुलिस ने कोर्ट से हिरासत की मांग की। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि इसका अंतिम मकसद देवेंद्र फडणवीस को फंसाना था। अनिष्का जयसिंघानी को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डी डी अलमाले के सामने पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 21 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी ने छेड़छाड़ की गई वीडियो को प्रसारित करने की धमकी देकर अमृता से 10 करोड़ रुपये की उगाही करने की भी कोशिश की। इसलिए पुलिस ने अनिष्का जयसिंघानी और उसके पिता अनिल जयसिंघानी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 385 (जबरन वसूली के लिए किसी व्यक्ति को क्षति का भय दिखाना) भी लगाई है। डिजाइनर को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। मामले में आरोपी पिता फरार है। अमृता फडणवीस की शिकायत पर मालाबार हिल थाने ने 20 फरवरी को मामला दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें:  Maharashtra: आदित्य ठाकरे का दावा- मुंबई में हुआ 260 करोड़ का स्ट्रीट फर्नीचर घोटाला, सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन


मुख्य लोक अभियोजक जयसिंह देसाई ने कोर्ट को बताया कि फोटो, वीडियो और अन्य साक्ष्य से पता चलता है कि यह अमृता और देवेंद्र फडणवीस को फंसाने की साजिश थी। आरोपी लोक सेवक के कार्यालय का उपयोग करना चाहते थे। ब्लैकमेल करने के लिए फोटो और तीन-चार वीडियो छेड़छाड़ कर बनाए गए थे। जिस फोन से ये संदेश भेजे गए थे, वह अभी बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अनिष्का ने दावा किया है कि वह कपड़ों, जेवरात और जूते-चप्पलों की डिजाइनर हैं और भाजपा नेता की पत्नी से आग्रह किया था कि वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में उसके द्वारा डिजाइन की गई इन चीजों को पहना करें, ताकि उसे अपने उत्पादों का प्रचार करने में मदद मिल सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें