फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: EVM के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे बाबा अधव से मिले अजित पवार, आंदोलन खत्म करने का किया आग्रह

Sat, 30 Nov 2024 06:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे।

सार

Maharashtra: राकांपा नेता अजित पवार ने कहा कि लोकसभा चुनावों में महा विकास अघाड़ी को 48 में से 31 सीटें मिलीं, जबकि हमें (महायुति) को 17 सीटें मिलीं। हमने जनता के फैसले को स्वीकार किया और हमने ईवीएम पर कोई सवाल नहीं उठाया।
विज्ञापन
अजित पवार - फोटो : एक्स/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता बाबा अधव से मुलाकात की और राज्य विधानसभा चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के कथित दुरुपयोग के खिलाफ उनके प्रदर्शन को खत्म करने की अपील की। पवार ने कहा कि चुनाव परिणाम को स्वीकार करना चाहिए। 

विज्ञापन


पवार ने कहा, लोकसभा चुनावों में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को 48 में से 31 सीटें मिलीं, जबकि हमें (महायुति) को 17 सीटें मिलीं। हमने जनता के फैसले को स्वीकार किया और हमने ईवीएम पर कोई सवाल नहीं उठाया। बारामती में हमारी उम्मीदवार (सुनेत्रा पवार) 1.4 लाख वोटों से हार गईं, जबकि विधानसभा चुनाव में मैंने एक लाख वोटों से जीत हासिल की। 

राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पोले के इस आरोप पर कि अंतिम समय में अचानक मतदान प्रतिशत बढ़ा, पवार ने कहा कि यह मतदाताओं का अधिकार है कि वे कब मतदान करने जाएं। हालांकि, उन्होंने माना कि इस मुद्दे पर चर्चा की जरूरत है। लेकिन कहा कि अगर कोई समाधान नहीं मिलता, तो अदालतों से मदद ली जा सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यह कहा था कि ईवीएम पर आरोप तब लगाए जाते हैं, जब लोग हारते हैं। लेकिन जब वे जीतते हैं तो ऐसा कोई आरोप नहीं लगाते।  
विज्ञापन


पवार ने कहा कि वह इस मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए केंद्रीय मंत्रियों से आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा, ईवीएम पर बहुत से आरोप लगाए गए हैं। लेकिन आज तक कोई यह साबित नहीं कर पाया कि इनसे छेड़छाड़ की जा सकती है। उन्होंने बाबा अधव से आग्रह किया वह अपना आंदोलन खत्म करें। पवार ने कहा,यह उनका अधिकार है कि वह आंदोलन करें, लेकिन मैं उनके अनुरोध करता हूं कि वह इसे खत्म करें। 

लड़की बहिन जैसी योजनाओं पर पवार ने कहा, हमने लोकसभा चुनावों में हार का सामना किया था और हम सत्ता में वापस आना चाहते थे। विपक्ष भी कई योजनाओं का वादा कर रहा था। शायद लोगों को हम पर अधिक भरोसा था, इसलिए उन्होंने हमें जनादेश दिया। लड़की बहिन योजना ने हमें सरकार में लाने में मदद की। वहीं, आढव ने कहा कि वह और उनके सहयोगी शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने पवार से आश्वासन मांगा कि उनका विरोध दबाया नहीं जाएगा। पवार ने आश्वासन दिया कि उनका विरोध दबाया नहीं जाएगा।  
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें