फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: उप मुख्यमंत्री पवार का खुलासा, शॉर्ट सर्किट के चलते एसआईआई में लगी थी आग 

Fri, 12 Feb 2021 06:18 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने पिछले माह जनवरी में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) में लगी आग के कारण का खुलासा किया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि पिछले महीने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) में ‘‘शॉर्ट सर्किट’’ के कारण आग लगी थी।

विज्ञापन

पांच श्रमिकों की हुई थी मौत

बता दें एसआईआई के यहां मंजरी परिसर में स्थित पांच मंजिला इमारत में 21 जनवरी को आग लगने की इस घटना में पांच श्रमिकों की मौत हो गई थी। हालांकि, आग की वजह से कोविशील्ड टीके का उत्पादन प्रभावित नहीं हुआ।

संस्थान का किया था दौरा

पवार ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने घटना के बाद जिलाधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में संस्थान का दौरा किया था। उन्होंने कहा, ‘‘परिसर में जहां आग लगी थी, वह खाली था और वहां कामकाज जारी था। यह एक निजी संस्थान है और वह लोग अपना ऑडिट कर रहे हैं। सरकार भी जांच कर रही है। शार्ट सर्किट के अलावा आग लगने की कोई और वजह नहीं थी।’’

बयान बदलने का लगाया आरोप

कोविड-19 टीकाकरण अभियान के बारे में पवार ने कहा, ‘‘केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुरुआत में बयान दिया था कि केंद्र सभी लोगों को टीका मुहैया कराएगा। बाद में उन्होंने यह बयान दिया कि वह पैरामेडिकल कर्मी और सुरक्षा बलों सहित तीन करोड़ लोगों को टीका उपलब्ध कराएंगे और अब उन्होंने एक बयान में कहा है कि 30 करोड़ लोगों को टीका दिया जाएगा।’’

पवार ने आगे कहा, ‘‘स्वास्थ्य मंत्री अलग-अलग बयान दे रहे हैं, लेकिन यदि आप राज्य सरकार का विचार जानना चाहते हैं तो हर राज्य को ऐसा महसूस हो रहा कि टीका मुहैया कराना केंद्र की जिम्मेदारी है।’’
विज्ञापन

कहा- 'सादे तरीके से मनाई जाए छत्रपति शिवाजी जयंती'

उन्होंने कहा, ‘‘यदि सभी राज्य केंद्र से अनुरोध करेंगे तो उसे उनकी मांग माननी पड़ेगी।’’ इस बीच उन्होंने दोहराया कि महामारी के मद्देनजर छत्रपति शिवाजी के जन्म दिवस पर शिव जयंती सादे तरीके से मनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘समारोहों के लिए किसी भी स्थान पर 100 से अधिक लोगों को एकत्र नहीं होने चाहिए।’’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें