फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में अचानक कैसे आया 162 का आंकड़ा, जानिए पूरा गणित 

Mon, 25 Nov 2019 11:15 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र की राजनीति - फोटो : Twitter
विज्ञापन

महाराष्ट्र के महाभारत में अब एक नया आंकड़ा सामने आ गया है। कुछ घंटे पहले तक इस राज्य में सरकार बनाने के लिए जरूरी 145 सीटों का आंकड़ा सबसे अहम था। मुंबई से लेकर दिल्ली तक इसी नंबर की चर्चा थी। 

विज्ञापन


मगर सोमवार शाम को शिव सेना नेता संजय राउत ने अचानक से ट्वीट कर 162 नंबर को लेकर बहस छेड़ दी। उन्होंने दावा किया कि शाम को मुंबई के होटल ग्रांड हयात में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन ने 162 विधायकों की परेड करवाई जाएगी। परेड हुई भी। 'हम 162' का नारा भी लगाया गया। मगर सवाल यह बना रहा कि आखिर 162 विधायक कहां से आए। 

शिव सेना के 56 विधायक हैं, कांग्रेस के 44 और एनसीपी के 54 विधायक। यह आंकड़ा कुल मिलाकर 154 ही होता है। उस पर एनसीपी नेता अजित पवार भाजपा के खेमे में हैं। मतलब 153...फिर यह आंकड़ा...!
विज्ञापन


दरअसल शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस को अपने विधायकों के वापस आने के साथ छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों के साथ की उम्मीद है। प्रहार जनशक्ति पार्टी के दो विधायक पहले ही शिव सेना को समर्थन पत्र सौंप चुके हैं। क्रांतिकारी शेतकरी पार्टी के एक विधायक और समाजवादी पार्टी के दो विधायक भी इसी गठबंधन के साथ हैं। चार निर्दलीय विधायक भी इसी खेमे में हैं। निर्दलीय विधायक आशीष जयसवाल, नरेंद्र भोंडेकर, मंजुला गावित और चंद्रकांत पाटिल भी एनसीपी-शिवसेना-कांग्रेस के साथ हैं।

 

ऐसे समझें पूरा गणित 

 
शिव सेना 56 
एनसीपी 54 (-1)
कांग्रेस 44
प्रहार जनशक्ति पार्टी 02
समाजवादी पार्टी 02
क्रांतिकारी शेतकरी पार्टी 01
निर्दलीय 04
कुल 162


इसी गणित के दम पर शिव सेना, एनसीपी और कांग्रेस ने 162 विधायकों के साथ होने की हुंकार भरी।

समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मैंने शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन को समर्थन का पत्र सौंप दिया है। वहीं, शिवसेना विधायक अब्दुल सत्तार ने कहा कि आज हमारे साथ 162 विधायक हैं, अगर भाजपा के पास है तो उन्हें बताना चाहिए। तो तोड़फोड़ का प्रयास करेगा हम उसकी मुंडी उसकी तोड़ देंगे। 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें