सभी आरोपियों की उम्र 20 के आसपास है। जनसंपर्क अधिकारी निरीक्षक संतोष महल्ले ने कहा कि आरोपी 28 मई को गोदाम में गए और वहां से 43 लाख रुपये की सिगरेट लेकर फरार हो गए थे।
महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार को अकोला जिले के एक गोदाम से 43 लाख रुपये की सिगरेट की चोरी मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पिछले महीने डाबकी रोड इलाके में हुई चोरी के सिलसिले में आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
इन सभी आरोपियों की उम्र 20 के आसपास है। जनसंपर्क अधिकारी निरीक्षक संतोष महल्ले ने कहा कि आरोपी 28 मई को गोदाम में गए और वहां से 43 लाख रुपये की सिगरेट लेकर फरार हो गए थे।
सेवरी इलाके से दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार
मुंबई कr एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) आजाद मैदान इकाई अपराध शाखा ने सेवरी इलाके से दो ड्रग तस्करों को 150 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत 30 लाख से भी ऊपर बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।