फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कोविड से पति की मौत हुई तो पत्नी को लगा सदमा, तीन साल के बच्चे संग तालाब में कूद दी जान

Fri, 16 Apr 2021 07:49 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के नांदेड़ में कोरोना संक्रमित पति की मौत हो जाने के बाद पत्नी को लगा सदमा। तीन साल के बच्चे के साथ तालाब में कूदकर दी अपनी जान। परिवार में दो लड़के और एक लड़की थी। पति की मौत के बाद पेट भरने का साधन ना होने के दुख के चलते पत्नी ने उठाया ये कदम।
विज्ञापन
कोरोना से पति की मौत, सदमे में पत्नी ने तीन साल के बच्चे के साथ तालाब में कूदकर दी अपनी जान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना लोगों को अब सिर्फ अपनी चपेट में नहीं ले रहा है बल्कि मानसिक रूप से प्रताड़ित भी कर रहा है। कई मामलों में ऐसा भी देखा गया है कि परिवार में किसी एक सदस्य को कोरोना हुआ है और इस वायरस ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया है। ठीक ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के नांदेड़ से आया है, जहां पति की कोरोना से मौत होने के बाद पत्नी ने अपने तीन साल के बच्चे के साथ तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


कोरोना का खौफ लोगों में इस तरह फैल रहा है कि लोग अब मौत को गले लगाने लगे हैं। बता दें कि पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप है और महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है जहां सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी यहां संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। 

महाराष्ट्र के नांदेड़ मेें लोहा तहसील में एक पूरा परिवार कोरोना की वजह से खत्म हो गया। इस परिवार में कोरोना को केवल एक ही शख्स को ही हुआ था लेकिन परिवार पूरा ही तबाह हो गया। हनुमंत शंकर अपने परिवार का पेट पालने के लिए चाट बेचते थे लेकिन कोरोना की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


अपने पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी सदमे में आ गई और अपनी तीन साल के बच्चे के साथ तालाब में कूदकर मर गई। बता दें कि इलाज के दौरान ही हनुंमत शंकर की मौत हो गई थी। हनुमंत के परिवार में दो लड़के और एक लड़की थी। पुलिस की माने तो पति की मौत के बाद पेट भरने का साधन ना होने के दुख के चलते पत्नी ने अपने तीन साल के लड़के के साथ तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। 

खानाबदोश की तरह अपना जीवन यापन कर रहे ऐसे लोगों की संख्या 500 है, जिनके पास ना तो राशन कार्ड है और दूसरी सरकारी प्रमाण पत्र। यही वजह है कि ये लोग सरकारी योजनाओं का भी लाभ नहीं ले पाते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें