फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू, अगले आदेश तक बंद रहेंगे शिरडी साईं बाबा मंदिर के कपाट

Tue, 06 Apr 2021 11:46 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिरडी

सार

  • महाराष्ट्र के शिरडी में स्थित साईंबाबा मंदिर आज रात आठ बजे से बंद
  • प्रशासन के अगले आदेश तक साईंबाबा मंदिर के कपाट बंद रहेंगे
  • प्रसादालय और श्रद्धालुओं के ठहरने के स्थान बंद रहेंगे
विज्ञापन
शिरडी के साईं बाबा - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले तेजी से फैल रहे हैं और सरकार पर इस पर रोक लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में नाइट कर्फ्यू का एलान किया। इसके अलावा राज्य में धारा 144 भी लागू कर दी गई। वहीं अब शिरडी में स्थित साईं मंदिर को भी बंद करने का फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन


शिरडी के मशहूर साईंबाबा मंदिर के अधिकारियों ने आज रात आठ बजे से मंदिर बंद करने का फैसला लिया है। वहीं प्रशासन के अगले आदेश तक यह मंदिर बंद रहेगा। श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्र ठाकरे ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार की अधिसूचना के आधार पर सभी धर्मस्थल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। 

उन्होंने बताया कि वैसे तो मंदिर में दिनभर अनुष्ठान और धार्मिक कामकाज जारी रहेंगे लेकिन श्रद्धालुओं के ठहरने के स्थान और प्रसादालय बंद रहेंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखी कि और कहा कि वो 25 साल की उम्र से ज्यादा के लोगों को वैक्सीन देने की अनुमति दें। 
विज्ञापन


इसके अलावा मुख्यमंत्री ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद किया कि उन्होंने उनके 45 साल की उम्र से ज्यादा के लोगों को वैक्सीन लगाने के प्रस्ताव को स्वीकार किया। उद्धव ठाकरे ने पत्र में कहा कि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना की वैक्सीन दी गई है। रविवार तक राज्य में 76 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें