फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : घर में गूंजने वाली थी बेटे की शादी की शहनाई, कार्ड बांटकर लौटते दंपति की हादसे में मौत से पसरा मातम

Fri, 03 Dec 2021 01:07 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, लातुर (महाराष्ट्र)

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना बुधवार रात महाराष्ट्र के लातूर जिले में बीदर-उदगीर मार्ग पर सेवालाल टांडा के पास हुई। मृतकों की पहचान सूर्यकांत पाटिल (50) और पत्नी जयश्री (45) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में कर्नाटक के बीदर जिले के भालकी में रहते हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसा - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के लातूर जिले में बीदर-उदगीर मार्ग पर अपने बेटे की शादी का निमंत्रण पत्र बांटकर घर लौट रहे एक दंपति की दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने यह सूचना दी है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना बुधवार रात सेवालाल टांडा के पास हुई। मृतकों की पहचान सूर्यकांत पाटिल (50) और पत्नी जयश्री (45) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में कर्नाटक के बीदर जिले के भालकी में रहते हैं।

महाऱाष्ट्र पुलिस ने कहा कि दंपति के बेटे की 26 दिसंबर को शादी होने वाली थी। अपने रिश्तेदारों को निमंत्रण पत्र बांटकर दंपत्ति भालकी लौट रहे थे, तभी उनकी कार बीदर-उदगीर रोड पर पलट गई और उनकी मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि माता-पिता के देर रात तक घर नहीं लौटने के बाद उनके बेटे ने उनसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं कर सके। क्योंकि दुर्घटना के बाद फोन ने काम करना बंद कर दिया था। सुबह मौत की खबर मिलने पर दंपत्ति के परिजन मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें