फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: गणेशोत्सव पर छाया कोरोना का संकट, सीएम ठाकरे ने कहा- इस साल...

Fri, 19 Jun 2020 06:48 AM IST
श्रीधर मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

महाराष्ट्र के प्रसिद्ध गणेशोत्सव त्योहार पर भी कोरोना का संकट छा गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस साल सादगी से गणेश उत्सव मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव सादगी से मनाने का दायरा भी हम सभी को मिलकर तय करना पड़ेगा, क्योंकि अभी संकट टला नहीं है। बता दें कि इस साल 22 अगस्त को गणेशोत्सव है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गणेशोत्सव के मद्देनजर कानून और सुव्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए राज्य में गणेशोत्सव सामाजिक चेतना कार्यक्रम आयोजित करके सादगी से मनाया जाए। इसलिए गणेशोत्सव भी एक दायरे में रहकर मनाना पड़ेगा। उन्होंने कहा, 'हमेशा की तरह इस बार गणेश उत्सव बड़े धूमधाम से नहीं मनाया जा सकता है। कोरोना के मद्देनजर सभी प्रकार की सावधानी बरतनी होगी। लेकिन इसका भी ध्यान रखा जाए कि कोई परंपरा खंडित न हो।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें