फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबू जुंदाल के करीबी फैयाज कागजी ने किया था जेद्दाह में आत्मघाती हमला  

Fri, 07 Oct 2016 03:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुंबई पोलिस
विज्ञापन
सऊदी अरब के जेद्दाह में आत्मघाती हमले को अंजाम देने वाला शख्स बीड़ जिले का रहने वाला लश्कर आतंकी फैयाज कागजी था। सऊदी गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में यह बात सामने आने के बाद अब महाराष्ट्र पुलिस ने सऊदी अरब की जांच एजेंसियों से इसकी पुष्टि करने के लिए केंद्र सरकार से संपर्क साधा है। अब वह इसके लिए केंद्र जरिए सऊदी अरब को आग्रह पत्र (लेटर रोगेटरी) भेजने की तैयारी कर रही है। फैयाज कागजी 26/11 हमले के हैंडलर अबू जुंदाल का करीबी था। 
विज्ञापन


पुणे के जर्मन बेकरी ब्लास्ट समेत कागजी भारत में भी कई आतंकी हमलों में शामिल रहा। भारत अब सऊदी अरब से कागजी के डीएनए सैंपल की मांग करेगा, जिसका बीड़ में उसके परिजनों के सैंपल से मिलान किया जाएगा। मालूम हो कि 4 जुलाई को मदीना में अल-हरम अल नबावी मस्जिद, जेद्दाह में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और शिया बहुल कातिफ को आत्मघाती हमलावरों ने निशाना बनाया था। धमाकों में सऊदी के चार सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई थी।

शुरू में सऊदी एजेंसियों ने जेद्दाह में हमला करने वाले आतंकी को पाकिस्तानी नागरिक अब्दुल्ला कालजर खान बताया था। लेकिन बाद में सऊदी गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में कहा गया कि यह आत्मघाती हमलावर महाराष्ट्र के बीड़ जिले का फैयाज कागजी था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें