फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमसी बैंक: एक और खाताधारक की मौत, वहीं आरबीआई करेगा संलग्न संपत्तियों की नीलामी

Thu, 31 Oct 2019 12:54 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
पीएमसी बैंक - फोटो : PTI
विज्ञापन

पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक के एक और खाताधारक की गुरुवार को मौत हो गई। मृतक मुंबई के मुलुंड का रहने वाले थे। परिजनों ने आशंका जताई है कि बैंक में पैसे जमा होने के चलते मृतक तनाव में था। जिस कारण हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई।  

विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर अदालत की मंजूरी के बाद, गुरुवार को मुंबई पुलिस ने पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक घोटाले के सिलसिले में हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर (एचडीआईएल) की संलग्न संपत्तियों को जारी करने पर सहमति व्यक्त किया है। 


गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नियुक्त प्रशासक ने मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से पीएमसी बैंक मामले में संलग्न संपत्तियों को जारी करने के लिए कहा था ताकि उन्हें नीलाम किया जा सके। अब इन संपत्तियों के जारी किए जाने के बाद इन्हें नीलाम किया जा सकता है। आरबीआई के इस कदम से खाताधारकों को राहत मिलने का अनुमान है।  
विज्ञापन


इससे पहले एडीआईएल के प्रमोटर राकेश और सारंग वधावन ने वित्त मंत्रालय, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और जांच एजेंसियों को पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने अपना एयरक्राफ्ट, अल्ट्रा लग्जरी कारें और याट-बोट समेत 18 अटैच संपत्तियों को नीलाम करने की बात कही थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें