फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Case: कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कहा- सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट से गंदी राजनीति उजागर हुई

Sun, 23 Mar 2025 01:46 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें कहा कि भाजपा ने सुशांत की मौत का इस्तेमाल कांग्रेस और अविभाजित एनसीपी और शिवसेना की तत्कालीन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को बदनाम करने व बिहार चुनाव में लाभ लेने के लिए किया।
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सीबीआई द्वारा क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस ने शनिवार भाजपा पर हमला बोला। पार्टी ने कहा कि सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट से साफ हो गया है कि भाजपा की 'मृतकों के सिर से मक्खन खाने की गंदी राजनीति' नाकाम हो गई है। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें कहा कि भाजपा ने सुशांत की मौत का इस्तेमाल कांग्रेस और अविभाजित एनसीपी और शिवसेना की तत्कालीन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को बदनाम करने व बिहार चुनाव में लाभ लेने के लिए किया। उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा, 'बिहार में सीआरपीसी का उल्लंघन कर एक जीरो एफआईआर दर्ज की गई और मामला सीबीआई को सौंप दिया, जो कानून का उल्लंघन है।'

अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट मुंबई की एक विशेष अदालत के समक्ष प्रस्तुत की है। अब अदालत तय करेगी कि इस रिपोर्ट को स्वीकार किया जाए या फिर आगे की जांच का आदेश दिया जाए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput Case: सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर रिया चक्रवर्ती के वकील ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात

मुंबई पुलिस की छवि खराब की गई: सावंत
सावंत ने कहा कि तीन जांच एजेंसियां गठित की गईं। मुंबई पुलिस की छवि को खराब किया गया। सोशल मीडिया पर रातों-रात लाखों फर्जी अकाउंट बनाए गए और कई कहानियां गढ़ी गईं, ताकि यह दिखाया जा सके कि सुशांत की हत्या हुई है और महाविकास अघाड़ी सरकार इसे छिपा रही है।

बिहार पुलिस से सीबीआई को सौंपा गया मामला
सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज की थी, जिसके बाद यह मामला बिहार पुलिस से सीबीआई को सौंपा गया था। सीबीआई को दी गई अपनी रिपोर्ट में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के फोरेंसिक विशेषज्ञों ने 'जहर और गला घोंटने' के दावों को खारिज कर दिया था। 

महीनों तक चुप रही सीबीआई
सावंत ने कहा कि सुशांत की मौत के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा था, और सीबीआई महीनों तक चुप रही। उन्होंने यह भी कहा कि रिया चक्रवर्ती जैसी लड़की को भाजपा की गंदी राजनीति में परेशान किया गया, और सुशांत के रिश्तेदारों को बंधक बना लिया गया।

ये भी पढ़ें: Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह राजपूत की हत्या या आत्महत्या? जब रिया चक्रवर्ती पर लगे तरह-तरह के इल्जाम
विज्ञापन


जांच एजेंसियों की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहा प्रकरण
कांग्रेस नेता ने कहा कि यह प्रकरण सीबीआई और ईडी जैसी राष्ट्रीय जांच एजेंसियों के राजनीतिक दुरुपयोग को उजागर करता है और उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाता है। उन्होंने कहा, 'भाजपा की घिनौनी राजनीति विपक्षी दलों को बदनाम करने के लिए कितनी खतरनाक है, यह स्पष्ट है।'

14 जून, 2020 को फ्लैट में मृत मिले थे सुशांत
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को मुंबई के बांद्रा में अपने फ्लैट में मृत मिले थे। उनकी उम्र उस वक्त 34 साल थी। उनकी मौत को पहले आत्महत्या माना गया, लेकिन परिवार ने इसमें साजिश का शक जताया। इस केस में रिया चक्रवर्ती, उनके करीबियों और सुशांत के मेडिकल रिकॉर्ड की पड़ताल की गई। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें