फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद मोहन डेलकर की मौत पर उद्धव ठाकरे ने पूछा सवाल, कहा- किसी ने अभी तक आवाज क्यों नहीं उठाई

Sun, 28 Feb 2021 11:11 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : ANI
विज्ञापन

दादरा नगर हवेली से सात बार सांसद रहे मोहन डेलकर की मौत के मामले में राजनीतिक बयानबाजियां तेज हो गई हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को इस मामले में बिना नाम लिए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि क्या वे राजनेता इस्तीफा देंगे, जिनके नाम सांसद मोहन डेलकर के सुसाइड नोट में उल्लेखित है।

विज्ञापन

 
सड़कों पर कोई इसका विरोध क्यों नहीं कर रहा है? मैं प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध करता हूं कि जब मुंबई पुलिस गुजरात में जांच के लिए जाएगी, तो उसका सहयोग करें।

उधर, राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर ठाकरे ने कहा कि मैं प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगाना चाहता हूं, लेकिन मजबूरी भी एक चीज होती है। लोगों को मास्क अवश्य पहनने चाहिए और ऐसा व्यवहार करना चाहिए कि लॉकडाउन लगाने की नौबत न आए।
विज्ञापन


संजय राउत ने भी उठाए सवाल
वहीं इससे पहले शिवसेना नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर जिन लोगों ने हंगामा किया था, वे दादर एवं नगर हवेली से लोकसभा सदस्य मोहन डेलकर की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत पर खामोश क्यों हैं।

22 फरवरी को डेलकर की हुई थी मौत
केंद्रशासित प्रदेश दादरा नगर हवेली से निर्दलीय सांसद 58 वर्षीय डेलकर 22 फरवरी को दक्षिण मुंबई स्थित एक होटल के कमरे में पंखे से लटके पाए गए थे। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से गुजराती भाषा में लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था।
विज्ञापन


बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम पर भी सीएम उद्धव ने उठाए सवाल
पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं। हमने विराट कोहली-सचिन तेंदुलकर के शतक देखे हैं, लेकिन अब हम पेट्रोल-डीजल का शतक देख रहे हैं ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें