फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eknath Shinde: नौ अप्रैल को शिवसेना नेताओं के साथ अयोध्या जाएंगे मुख्यमंत्री शिंदे; सरयू नदी पर करेंगे पूजा

Sun, 02 Apr 2023 08:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, मैं अपनी पार्टी के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और अन्य पदाधिकारियों के साथ नौ अप्रैल को अयोध्या जाऊंगा। हम सरयू नदी पर 'पूजा' भी करेंगे।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को घोषणा की कि वह अपनी पार्टी के नेताओं के साथ नौ अप्रैल को अयोध्या जाएंगे और वहां सरयू नदी में 'पूजा' करेंगे। उन्होंने यहां पत्रकारों से बात करते हुए यह घोषणा की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैं अपनी पार्टी के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और अन्य पदाधिकारियों के साथ नौ अप्रैल को अयोध्या जाऊंगा। हम सरयू नदी पर 'पूजा' भी करेंगे।

शिंदे ने कहा, जब 'कार सेवा' (राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान) चल रही थी, तब मेरे गुरु दिवंगत आनंद दिघे ने चांदी की ईंटें अयोध्या भेजी थीं। अयोध्या और भगवान राम के साथ हमारा पुराना रिश्ता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Maharashtra: हाईकोर्ट की नई इमारत के लिए बांद्रा में भूमि आवंटित की जाएगी, सरकार ने कोर्ट को दी जानकारी

शिवसेना के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट को एक बड़ा झटका देते हुए निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने इस साल फरवरी में शिंदे के नेतृत्व वाले समूह को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दी और उसे 'तीर-कमान' का चुनाव चिह्न आवंटित किया।
विज्ञापन


अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न का जिक्र करते हुए शिंदे ने कहा, 'हमने कभी भी तीर-कमान के चुनाव चिह्न को किसी के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए हथियार के रूप में नहीं लिया। भगवान राम को भी तीर-कमान के साथ देखा जाता है, इसलिए हमें लगता है कि हमारे ऊपर अच्छा प्रदर्शन करने की बड़ी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें