फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'मैं अघाड़ी सरकार के फडणवीस, गिरीश महाजन को गिरफ्तार करने की साजिश का गवाह', CM शिंदे का दावा

Sun, 26 Feb 2023 10:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई

सार

इस साल जनवरी में फडणवीस ने दावा किया था कि उद्धव ठाकरे की सरकार उन्हें गिरफ्तार करने की साजिश रच रही थी। हालांकि उद्धव सरकार में गृह मंत्री रहे एनसीपी के दिलीप वालसे पाटिल ने भाजपा नेता के दावे का खंडन किया था।
विज्ञापन
Devendra Fadnavis, Eknath Shinde - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि वह पिछली महाविकास अघाड़ी सरकार की विपक्ष के नेता व मौजूदा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनके सहयोगी गिरीश महाजन को गिरफ्तार करने की साजिश के गवाह थे। उन्होंने यह सनसनीखेज दावा राज्य विधानसभा बजट सत्र की पूर्वसंध्या पर पत्रकारों से बातचीत में किया।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि वह फडणवीस और महाजन को गिरफ्तार करने की अघाड़ी सरकार की चल रही साजिश का गवाह थे। तत्कालीन सरकार ने महाजन के खिलाफ महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट 1999 लागू करने की भी साजिश रची थी। 

भाजपा को बैकफुट पर लाने की रणनीति थी: शिंदे
शिंदे ने कहा कि उन्होंने उन्हें रोकने के लिए उस समय जो कहा था, उसे वह दोहरा नहीं सकते हैं। फैसला न बदलने पर उन्होंने पूरी सरकार गिरा दी और उन्हें (एमवीए) घर बैठा दिया। उन्होंने दावा किया कि गिरफ्तारी के जरिये भाजपा को बैकफुट पर लाने की रणनीति थी।
विज्ञापन


सीएम बोले- जरूरत पड़ी तो मामले की जांच शुरू कराएंगे
साजिश में शामिल लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने पर सीएम ने कहा कि उनके लिए तख्तापलट ही काफी है। उन्होंने कहा कि वह अच्छी तरह से जानते हैं कि इस तरह की हरकतें कौन कर रहा था। यदि जरूरत पड़ी तो हम इस मामले की जांच शुरू कराएंगे। 

दाऊद के साथ रिश्ते रखने वालों का चाय पार्टी में नहीं आना अच्छी बात: शिंदे
एकनाथ शिंदे ने राज्य विधानसभा के बजट सत्र की पूर्व संध्या पर परंपरागत चाय पार्टी का बहिष्कार करने पर भी विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अच्छी बात है कि आतंकी दाऊद इब्राहिम के साथ संबंध रखने वाले नहीं आए। राज्य विधानसभा के सोमवार को शुरू हो रहे बजट सत्र का समापन 25 मार्च को होगा। विपक्षी दलों- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और कांग्रेस ने रविवार को सरकार द्वारा आयोजित चाय पार्टी का बहिष्कार किया है।

फडणवीस ने भी किया था दावा
इस साल जनवरी में फडणवीस ने दावा किया था कि उद्धव ठाकरे की सरकार उन्हें गिरफ्तार करने की साजिश रच रही थी। हालांकि उद्धव सरकार में गृह मंत्री रहे एनसीपी के दिलीप वालसे पाटिल ने भाजपा नेता के दावे का खंडन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें