फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा मिलकर लड़ेंगी चुनाव, सीएम एकनाथ शिंदे ने अमित शाह से की मुलाकात

Mon, 05 Jun 2023 12:06 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिंदे ने ट्वीट में लिखा कि 'हमने फैसला किया है शिवसेना और भाजपा आगामी चुनाव जिनमें लोकसभा, विधानसभा, स्थानीय निकाय चुनाव मिलकर लड़ेंगे।'
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने अमित शाह से की मुलाकात - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा आगामी चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यह जानकारी दी है। बता दें कि रविवार को सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सीएम शिंदे ने इस मुलाकात की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा भी की है। 
विज्ञापन


आगामी चुनाव मिलकर लड़ेंगी शिवसेना-भाजपा
शिंदे ने ट्वीट में लिखा कि 'हमने फैसला किया है शिवसेना और भाजपा आगामी चुनाव जिनमें लोकसभा, विधानसभा, स्थानीय निकाय चुनाव मिलकर लड़ेंगे।'  शिंदे ने कहा कि शिवसेना-भाजपा गठबंधन महाराष्ट्र के विकास के लिए बना है और यह मजबूत है। भविष्य में भी हम साथ चुनाव लड़ेंगे और बहुमत से जीतकर महाराष्ट्र के हर क्षेत्र में देश का नंबर एक राज्य बनाना है। साथ ही विकास की दौड़ को भी बरकरार रखना है। 

अमित शाह से इन मुद्दों पर हुई चर्चा
अमित शाह से मुलाकात पर शिंदे पर बताया कि कई मुद्दों जैसे कृषि और सहकारिता आदि पर बात हुई। शिंदे ने कहा कि राज्य में अधूरे पड़े कामों में तेजी लाई जाएगी और जल्द ही उन्हें पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हमेशा प्रधानमंत्री मोदी से विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर सलाह लेते हैं। सहकारिता के मुद्दे पर भी अमित शाह से बातचीत हुई। बता दें कि अमित शाह और एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस के बीच हुई ये मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब महाराष्ट्र में शिंदे सरकार को सत्ता में आए करीब एक साल होने वाला है। 
विज्ञापन


एकनाथ शिंदे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात इस मायने में भी खास है क्योंकि अमित शाह से मुलाकात से पहले ही एकनाथ शिंदे ने एनसीपी चीफ शरद पवार से मुलाकात की थी। शुक्रवार को एनसीपी मुखिया शरद पवार, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने उनके सरकारी बंगले पहुंचे थे। सीएम शिंदे खुद पवार के स्वागत के लिए घर के बाहर आए थे। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई थी। दोनों नेताओं की मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें