फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पत्नी संग पंढरपुर पहुंचे सीएम शिंदे, भगवान विट्ठल का लिया आशीर्वाद

Sun, 10 Jul 2022 10:24 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिंदे ने 30 जून को ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद वह अपनी पत्नी लता शिंदे के साथ पंढरपुर पहुंचे। दरअसल, यह दिन महाराष्ट्र के लिए पवित्र माना जाता है और हर साल मौजूदा मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ भगवान विट्ठल के मंदिर में पूजा करते हैं।
विज्ञापन
सीएम शिंदे ने की पूजा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पंढरपुर में भगवान विट्ठल के मंदिर में पूजा अर्जना की। दरअसल, यह दिन महाराष्ट्र के लिए पवित्र माना जाता है और हर साल मौजूदा मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ भगवान विट्ठल के मंदिर में पूजा करते हैं। 

विज्ञापन


शिंदे ने 30 जून को ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद वह अपनी पत्नी लता शिंदे के साथ पंढरपुर पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री के बेटे सांसद श्रीकांत शिंदे व उनका परिवार भी उनके साथ था।

शिंदे ने लोगों को किया संबोधित 
पूजा-अर्चना के बाद एकनाथ शिंदे ने लोगों को संबांधित किया। मंदिर परिसर में ही आयोजित सभा में उन्होंने कहा, महाराष्ट्र सरकार किसानों की आत्महत्या रोकने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा भगवान विट्ठल के आशीर्वाद से, लोगों के सभी कष्ट दूर होंगे। उन्होंने कहा, यह सरकार आम आदमी की है। किसान हों, मजदूर हों, समाज के सभी वर्गों के लोगों को यह महसूस करना चाहिए कि यह सरकार उनकी है। हम अपने काम के जरिए ऐसी भावना पैदा करने की कोशिश करेंगे।सीएम ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें इस साल पूजा करने का अवसर मिला।
विज्ञापन



10 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे मंदिर 
सीएम शिंदे ने कहा, पिछले दो सालों से कोरोना के कारण मंदिर यह यात्रा नहीं हो सकी, लेकिन इस बार 10 लाख से अधिक भगवान विट्ठल का आशीर्वाद लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश को प्रगति, सर्वांगीण विकास के पथ पर ले जाने और लोगों के लिए अच्छे दिन लाने का राज्य सरकार का प्रयास होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें