फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pune: जाम में फंसा महाराष्ट्र सीएम शिंदे का काफिला, सड़क पर ही लोगों की समस्या सुन निकाला समाधान

Sat, 27 Aug 2022 04:39 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पुणे

सार

सीएम का काफिला 15 मिनट तक ट्रैफिक में फंसा रहा। सीएम शिंदे को देखकर सर्विस रोड पर खड़े कुछ लोग उनके पास पहुंचे और उन्हें सड़क पर चल रहे काम के चलते रोजाना होने वाले ट्रैफिक की समस्या से अवगत कराया।
 
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे(फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का काफिला शुक्रवार शाम को कुछ देर के लिए यातायात में फंस गया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से चल रहे फ्लाईओवर के कार्य के कारण लगने वाले भारी जाम से लोगों को रोज जूझना पड़ता है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को देखकर लोग उनकी तरफ आए और रोज होने वाली समस्या के बारे में बताया। इसके बाद पिंपरी चिंचवड़ पुलिस यातायात विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और मुख्यमंत्री के काफिले को इलाके से गुजरने में मदद की।

सीएम का काफिला 15 मिनट तक ट्रैफिक में फंसा रहा। सीएम शिंदे को देखकर सर्विस रोड पर खड़े कुछ लोग उनके पास पहुंचे और उन्हें सड़क पर चल रहे काम के चलते रोजाना होने वाले ट्रैफिक की समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिंदे ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से फोन पर भी संपर्क किया और उन्हें यहां कल सुबह 11 बजे जाम की स्थिति का जायजा लेने को कहा। साथ उन्होंने यात्रियों की समस्या का समाधान करने के आदेश दिए। वहीं लोग मुख्यमंत्री द्वारा मौके पर ही समस्याओं का समाधान करने पर संतोष व्यक्त कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सतारा जा रहे थे। इस बीच पुणे के चांदनी चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से चल रहे फ्लाईओवर के काम के चलते भारी जाम लग गया। इस मौके पर मौजूद यात्रियों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से संपर्क कर अपनी समस्याएं रखीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें