फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi in Gujarat: पीएम मोदी आज साबरमती रिवरफ्रंट एफओबी का करेंगे लोकार्पण, कच्छ का भी करेंगे दौरा

Sat, 27 Aug 2022 01:40 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए एलिस ब्रिज और सरदार ब्रिज के बीच फुटओवर ब्रिज के निर्माण के साथ एक और आकर्षण जोड़ा गया है। 300 मीटर का यह पुल साबरमती रिवरफ्रंट के पूर्वी और पश्चिमी छोर को जोड़ता है। 
विज्ञापन
साबरमती रिवरफ्रंट एफओबी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के साबरमती में एक रिवरफ्रंट फुट ओवर ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। अहमदाबाद के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साबरमती रिवरफ्रंट ने भी अपना एक दशक पूरा किया है। पर्यटकों के उत्साह को देखते हुए यहां एलिस और सरदार पुल के बीच फुट ओवर ब्रिज के रूप में एक नया आकर्षण जोड़ा गया है। 300 मीटर का यह पुल साबरमती रिवरफ्रंट के पूर्वी और पश्चिमी छोर को जोड़ता है। 

विज्ञापन


इसके अलावा प्रधानमंत्री रविवार को कच्छ के अंजार कस्बे में वीर बालक स्मारक का अनावरण करेंगे। 26 जनवरी, 2001 को आए भूकंप में कच्छ के अंजार कस्बे में एक रैली में भाग लेने पहुंचे 185 स्कूली बच्चे और 20 शिक्षक यहां मलबे में दब गए थे। 

इस त्रासदी ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था। उनकी याद में यह स्मारक बनाया गया है। इस त्रासदी में जान गंवाने वालों के 100 परिवारों को उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


पीएम के दौरे से पहले सांप्रदायिक तनाव
गुजरात के कच्छ जिले में पीएम मोदी के दौरे से पहले भुज कस्बे के पास मधापर गांव में शुक्रवार शाम को सांप्रदायिक तनाव फैल गया। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए घटनास्थल पर बड़ी टुकड़ी तैनात कर दी है। मधापर गांव भूकंप पीड़ितों के लिए बने 'स्मृति वन' स्मारक से सिर्फ चार किलोमीटर दूर है, जिसका उद्घाटन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

पुलिस ने बताया कि भुज के बाहरी इलाके मधापर के रबारी समुदाय के लोग परेश रबारी नाम के एक युवक की हत्या से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि रबारी की शुक्रवार सुबह एक सुलेमान सना ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी थी। 

सूत्रों ने कहा कि युवक के अंतिम संस्कार से लौटते समय गुस्साई भीड़ ने दुकानों और पूजा स्थल में तोड़फोड़ की, हालांकि स्थिति पर जल्द ही काबू पा लिया गया। कच्छ-पश्चिम के पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह ने कहा फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। अभी इस घटना पर और कुछ साझा नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें