महाराष्ट्र में इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। वर्तमान में भाजपा-शिवसेना गठबंधन वाली सरकार का नेतृत्व कर रहे सीएम देवेंद्र फड़णवीस चुनावी अभियान के तहत रथयात्रा निकालेंगे। सीएम फड़णवीस की यह रथयात्रा राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
अगस्त से शुरू होने वाली इस रथयात्रा में दो नारे प्रमुख होंगे। पहला- फिर एक बार शिवशाही सरकार और दूसरा-
अबकी बार, 220 पार। मालूम हो कि महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं। प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 144 सीटों पर जीत जरुरी है। फिलहाल 288 में से 122 सीटों पर भाजपा और 63 सीटों पर शिवसेना का कब्जा है। वहीं एनडीए के विरोधी दलों में कांग्रेस 42 और एनसीपी 41 सीटों पर काबिज है।