फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra civic polls: धुले में निकाय चुनाव के दौरान हिंसा, शिवसेना नेता के घर हमला; EVM को पहुंचाया नुकसान

Thu, 15 Jan 2026 05:50 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के धुले में नगर निगम चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चुनावी रंजिश के चलते अलग-अलग इलाकों में हिंसक घटनाएं सामने आईं, जिससे मतदान प्रभावित हुआ। पुलिस विभाग ने शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है।

विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों के बीच धुले में बीते 48 घंटों में भारी हंगामा देखने को मिला। यहां दो गुटों के बीच झड़प हुई और एक ईवीएम को नुकसान पहुंचाया गया। इसके साथ ही भीड़ ने एक शिवसेना नेता के घर पर हमला किया। बिगड़ते हालातों को देखते हुए धुले में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है। प्रशासन ने उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने दी जानकारी
अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार शाम देवपुर की कृषि कॉलोनी में शिवसेना के जिला प्रमुख मनोज मोरे के घर पर करीब 20 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया। भीड़ घर में घुस गई, पत्थर फेंके और गाड़ियों को तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि उम्मीदवारी वापस लेने को लेकर मनोज मोरे और भाजपा नेता विलास शिंदे के बीच विवाद था। पुलिस ने दोनों नेताओं के समर्थकों के खिलाफ दंगा और गैरकानूनी भीड़ जमा करने का मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: Maharashtra Civic Polls: क्या उंगलियों से हटाई गई स्याही? वायरल वीडियो के बाद विवाद; चुनाव आयोग कर रहा जांच
विज्ञापन


एक घंटे रूकी रही चुनाव प्रक्रिया
गुरुवार सुबह हिंसा की एक और घटना हुई। वार्ड नंबर 18 के एक स्कूल में दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान कुछ लोग पोलिंग बूथ के अंदर घुस गए और एक ईवीएम को तोड़ दिया। इस हंगामे के कारण चुनाव प्रक्रिया एक घंटे से ज्यादा समय तक रुकी रही।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात
पुलिस ने बताया कि नई मशीन लगाने के बाद वोटिंग फिर शुरू हुई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और उपद्रवियों पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है। बता दें कि महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में गुरुवार को वोट डाले गए और शुक्रवार को वोटों की गिनती होगी।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें