महाराष्ट्र के सांगली जिले में सोमवार तड़के एक कार के कुएं में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि आटपाडी तहसील में पारेकार वाडी गांव के निकट कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद कार सड़क किनारे एक कुएं में जा गिरी। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल है।
उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को एक निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।