फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: महाराष्ट्र में अगले हफ्ते कैबिनेट विस्तार संभव, जानें किस दल को मिल सकता है कौन सा विभाग?

Fri, 06 Dec 2024 05:29 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra Cabinet Expansion महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार की कैबिनेट का विस्तार जल्द होने के संभावना है। इसे लेकर एक संभावित तारीख भी सामने आई है। वहीं राज्य में विभागों के बंटवारे को लेकर तीनों दल करीब-करीब सहमत नजर आ रहे हैं। राज्य में किस दल से कितने मंत्री बन सकते हैं इसकी भी संख्या सामने आ गई है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में अगले हफ्ते कैबिनेट विस्तार संभव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में एक दिन पहले ही नई सरकार का गठन हुआ है। जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री के तौर पर एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने शपथ ली है। वहीं नई सरकार के गठन के बाद अगला सवाल ये था कि राज्य की 'देवेंद्र' सरकार का कैबिनेट विस्तार कब होगा। इसे लेकर अब तारीख भी सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, राज्य में अगले हफ्ते 11 और 12 दिसंबर को कैबिनेट विस्तार हो सकता है।
विज्ञापन


किस दल को मिल सकता है कौन सा विभाग?
महाराष्ट्र कैबिनेट में अभी सिर्फ तीन ही लोग हैं। जबकि राज्य कैबिनेट में मुख्यमंत्री के साथ ज्यादा से ज्यादा कुल 34 मंत्री हो सकते हैं। वहीं अगर राज्य सरकार में विभागों के बंटवारे की बात करें तो
सूत्रों ने बताया है कि पूरी संभावना है कि अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के पास वित्त विभाग और भाजपा के पास गृह विभाग रह सकता है, जैसा कि पिछली एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में था। जबकि शिवसेना के सूत्रों की मानें तो शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना शहरी विकास विभाग अपने पास रखेगी और राजस्व विभाग भी उसे मिल सकता है।
विज्ञापन


किस दल से कितने मंत्री बनने की संभावना?
वहीं महायुति गठबंधन के सबसे बड़े घटक भाजपा को 21-22 मंत्री पद मिलने की उम्मीद है। जबकि शिवसेना को 11 से 12 मंत्री पद और एनसीपी को नौ से 10 मंत्री पद मिल सकते हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि शपथ लेने वाले मंत्रियों की संख्या पर अंतिम फैसला एक या दो दिन में लिया जाएगा। नवनिर्वाचित विधायकों को शनिवार से शुरू होने वाले विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र में प्रोटेम स्पीकर कालिदास कोलंबकर शपथ दिलाएंगे।

महाराष्ट्र में 9 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव
राज्य के विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 9 दिसंबर (सोमवार) को होगा, जिसके बाद नई सरकार का विश्वास मत होगा और राज्यपाल दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। वहीं विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से राज्य की दूसरी राजधानी नागपुर में शुरू होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें