फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र कैबिनेट ने शरद पवार ग्रामीण समृद्धि योजना को दी मंजूरी

Wed, 09 Dec 2020 07:32 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
एनसीपी प्रमुख शरद पवार - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने बुधवार को 'शरद पवार ग्रामीण समृद्धि योजना’ को मंजूरी दे दी। इसे राज्य सरकार के रोजगार गारंटी विभाग द्वारा लागू किया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस योजना को मंजूरी देकर महाविकास अघाड़ी सरकार शरद पवार को जन्मदिन का उपहार दिया है। 

विज्ञापन


दरअसल, 12 दिसंबर को शरद पवार का जन्मदिन है। महाराष्ट्र की राजनीति के पुरोधा माने जाने वाले शरद पवार 80 साल के हो जाएंगे। इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य किसान और गांवों का विकास है। बताया जा रहा है कि मनरेगा के तहत दिए जाने वाले रोजगार भी इस स्कीम से जोड़े जाएंगे। शरद पवार के सम्मान में इस स्कीम को मंजूरी दी है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें