फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य को सांस लेने में दिक्कत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Wed, 09 Dec 2020 07:24 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
बुद्धदेव भट्टाचार्या - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्या को बुधवार दोपहर कोलकाता के प्राइवेट अस्पताल आईसीयू वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस से संबंधी गंभीर समस्या हो रही थी। डॉक्टरों ने बताया है कि उनकी हालत गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टर उनके ऑक्सीजन लेवल की निगरानी कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, उनका कोविड टेस्ट भी कराया गया है, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई, जो अच्छी बात है।
विज्ञापन

 

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्या के अस्पताल में भर्ती होने के बाद बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, डॉक्टर ने फ्लू क्लीनिक में सीपीआई नेता को देखा। निजी अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि हम उनका इलाज कर रहे हैं। हमारे फ्लू क्लीनिक में सभी परीक्षण किए जा रहे हैं। इसकी रिपोर्ट आने के बाद तय होगा कि उनको हॉस्पिटल में रखा जाएगा कि नहीं।
विज्ञापन

 

बुद्धदेव भट्टाचार्य बंगाल 2000 से 2001 तक बंगाल के सीएम रह चुके हैं। वह काफी समय से सांस की समस्या और भी कई बीमारियों से जूझ रहे हैं। बीमारियों के चलते उन्हें सीपीएम के पोलितब्यूरो, केंद्र समिति और राज्य सचिवालय से हटा दिया गया था।  पिछले साल भी उन्हें ब्लड प्रेशर कम होने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें