फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'जलती बस में शीशे तोड़कर बचाई जान', हादसे के जिंदा बचे लोगों ने सुनाई खौफनाक दास्तां

Sat, 01 Jul 2023 09:48 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

हादसे में जिंदा बचे एक यात्री ने बताया कि 'बस का टायर फट गया था और हादसे का शिकार होते ही बस में आग लग गई।'
विज्ञापन
हादसे में 26 लोगों की हुई मौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में हुए भीषण बस हादसे में बचे एक व्यक्ति ने बताया कि वह और कुछ अन्य लोग बस की पिछली खिड़की तोड़कर बाहर निकले, जिससे उनकी जान बच गई। बता दें कि महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में बीती रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बस में आग लगने से 26 यात्री जिंदा जल गए। यह हादसा नागपुर से पुणे के बीच समृद्धि एक्सप्रेसवे पर देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। 
विज्ञापन


चश्मदीद ने बताई हादसे की दास्तां
हादसे में जिंदा बचे एक यात्री ने बताया कि 'बस का टायर फट गया था और हादसे का शिकार होते ही बस में आग लग गई। कुछ ही मिनट में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। मैं और मेरे साथ बैठे एक अन्य यात्री ने किसी तरह बस की पिछली खिड़की को तोड़ा और बाहर निकल गए।' हादसे में जिंदा बचे व्यक्ति ने बताया कि 'पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं थी। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि हादसे के बाद 4-5 लोग जलती बस से बाहर आने में सफल रहे थे लेकिन बाकी लोग बाहर नहीं निकल सके।'

ये भी पढ़ें- 'वे सब नींद में थे': नागपुर से पुणे जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलटी; आग की लपटों में घिर 26 लोगों की मौत
विज्ञापन


'लोग जिंदा जल गए'
हादसे में बचे एक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने बस से बाहर आकर सड़क पर गुजर रहे अन्य वाहनों से मदद की गुहार लगाई थी लेकिन किसी ने भी अपना वाहन नहीं रोका। एक स्थानीय ने बताया कि 'पिंपलखुटा के इस रूट पर कई हादसे होते हैं। हमें मदद के लिये बुलाया गया तो हम मौके पर पहुंचे लेकिन यहां का मंजर खौफनाक था। बस के भीतर मौजूद लोग खिड़की तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। हमने देखा कि लोग जिंदा जल गए...आग इतनी भीषण थी कि हम कुछ नहीं कर सके। हम रो रहे थे।' 
विज्ञापन





चश्मदीद ने बताया कि हाइवे से गुजर रहे वाहन अगर रुकते तो कई लोगों की जान बच सकती थी। हादसे में घायल हुए आठ लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है। हादसे के समय बस में 33 लोग सवार थे, जिनमें से 26 लोगों की जलकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस बांयी तरफ पलटी, जिसकी वजह से उसका दरवाजा नीचे आ गया और बस में सवार लोग बाहर नहीं निकल सके। हादसे के बाद बड़ी मात्रा में डीजल सड़क पर फैल गया, जिससे बस में आग लग गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें