फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon: पंजाब-बिहार सहित गुजरात में भारी बारिश, महाराष्ट्र में दो पुलिस जवानों की मौत; जानें हर राज्य का हाल

Sat, 01 Jul 2023 05:54 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बारिश के ताजा दौर से सबसे ज्यादा गुजरात के जामनगर, जूनागढ़, मोरबी, कच्छ जैसे तटवर्ती क्षेत्र प्रभावित हुए हैं और पिछले दो दिनों में नौ लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र के जलगांव में बारिश की वजह से पुराना पेड़ गिरने से दबकर दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।
विज्ञापन
Monsoon - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से सटे राजस्थान के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर दक्षिण पश्चिम मानसून लगभग पूरे देश में पहुंच गया है। बृहस्पतिवार से लेकर शुक्रवार तड़के तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत गोवा और कोंकण के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बरसात हुई। बारिश के ताजा दौर से सबसे ज्यादा गुजरात के जामनगर, जूनागढ़, मोरबी, कच्छ जैसे तटवर्ती क्षेत्र प्रभावित हुए हैं और पिछले दो दिनों में नौ लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र के जलगांव में बारिश की वजह से पुराना पेड़ गिरने से दबकर दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।

औरंगाबाद-पटना मुख्य मार्ग बाधित 

विज्ञापन

बिहार के औरंगाबाद जिले में ओबरा के पास स्थित खराटी पुल में तीन फुट का गड्ढा होने से औरंगाबाद-पटना मुख्य मार्ग बाधित रहा। खराटी पुल, पटना और औरंगाबाद के बीच मुख्य मार्ग पर एक महत्वपूर्ण लिंक है, जो छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले कई वाहनों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग के रूप में कार्य करता है। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार समेत देश के कई राज्यों में अगले दो दिन में मध्यम से लेकर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात
मूसलाधार बारिश और जलभराव से बिहार के अररिया, पूर्णिया, सहरसा, जमुई, कटिहार और बांका जिले के निचले इलाकों में पानी भर गया है और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। राजधानी पटना में 53.45 मिलीमीटर बारिश हुई। रानीगंज में सबसे ज्यादा 90.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने अरवल, भोजपुर, बक्सर, गया, जमुई, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पटना, रोहतास, सारण और वैशाली जिले में भारी गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है।

सड़कों पर भरा पानी कई जगह यात्री फंसे

  1. गुजरात के नवसारी में अंडरपास में भरे पानी में कार डूबी, उसमें सवार चार लोगों को बचाया गया
  2. केदारघाटी में तेज बारिश के कारण सोनप्रयाग में करीब दो घंटे तक दो हजार यात्री रोके गए
  3. जसपुर में भारी बारिश के चलते कच्ची दीवार गिरी, दबकर एक युवक की मौत
  4. टनकपुर के पास रास्ता बाधित होने से मां पूर्णागिरी धाम में 700 सैनिकों को रात भर रुकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें