फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: IAS के बेटे की करतूत पर पीड़िता ने लगाई पीएम और सीएम से मदद की गुहार; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Sun, 17 Dec 2023 04:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित एजेंसी, मुंबई

सार

पीड़िता ने कहा कि कल रात कुछ पुलिसकर्मी आए थे। वे जबरदस्ती मुझसे कुछ साइन कराने की कोशिश कर रहे थे। मैंने मना किया, क्योंकि मेरे पास कोई वकील नहीं था। मेरे परिवार का भी कोई नहीं था। वे मुझे मजबूर कर रहे थे, कह रहे थे कि कल जो होगा देख लेना अभी साइन कर दो।
विज्ञापन
Priya Singh - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में प्रेमिका को कुचलने की कथित कोशिश का मामला तूल पकड़त जा रहा है। वरिष्ठ नौकरशाह के बेटे अश्वजोत गायकवाड़ और दो अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन भी किया गया है।

विज्ञापन


इस बीच पीड़िता प्रिया सिंह ने मामले में अपना दर्द बयां किया। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कल रात कुछ पुलिसकर्मी आए थे। वे जबरदस्ती मुझसे कुछ साइन कराने की कोशिश कर रहे थे। मैंने मना किया, क्योंकि मेरे पास कोई वकील नहीं था। मेरे परिवार का भी कोई नहीं था। वे मुझे मजबूर कर रहे थे, कह रहे थे कि कल जो होगा देख लेना अभी साइन कर दो। जब मैंने साइन नहीं किया तो वे गु्स्सा होकर चले गए। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर बहुत विश्वास करती हूं। मैं बस न्याय चाहती हूं। हालांकि, पुलिस की ओर से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया अब तक नहीं दी गई है।

क्या है मामला?
पुलिस के मुताबिक, घटना ठाणे में घोड़बंदर मार्ग पर एक होटल के पास 11 दिसंबर की है। सुबह साढ़े चार बजे के आसपास 26 साल की महिला अश्वजोत गायकवाड़ गायकवाड़ से मिलने गई थी। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद महिला कार से अपना सामान लेकर जाने लगी। तभी कार चला रहे व्यक्ति ने उसे कुचलने की कोशिश की। इस वजह से वह गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे
पुलिस का कहना है कि बाद में महिला ने इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए। पुलिस आयुक्त ने बताया कि जांच के लिए पुलिस जोन पांच के पुलिस उपायुक्त अमर सिंह जाधव के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित की गई है। गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फोरेंसिक सबूत भी जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें