फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : 'द कश्मीर फाइल्स' देखने के पहले महिलाओं से उतरवाए भगवा दुपट्टे, भाजपा ने ठाकरे से पूछा- यही है हिंदुत्व 

Thu, 24 Mar 2022 01:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, मुंबई

सार

खबर है कि नासिक के सिनेमा हॉल में बुधवार को कुछ महिलाओं को कथित तौर पर विवेक अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म देखने के लिए थिएटर के अंदर जाने से पहले अपने भगवा दुपट्टा हटाने के लिए कहा गया था। 
विज्ञापन
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नासिक में चर्चित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' देखने गईं कुछ महिलाओं को सिनेमाघर में प्रवेश से पहले उनके गले में डले भगवा दुपट्टे उतरवाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर महाराष्ट्र भाजपा ने सत्तारूढ़ शिवसेना पर निशाना साधा है। महाराष्ट्र की विपक्षी पार्टी भाजपा ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से पूछा है कि क्या उनका हिंदुत्व यही है। 

विज्ञापन


खबर है कि नासिक के सिनेमा हॉल में बुधवार को कुछ महिलाओं को कथित तौर पर विवेक अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म देखने के लिए थिएटर के अंदर जाने से पहले अपने भगवा दुपट्टा हटाने के लिए कहा गया था। इस पर महाराष्ट्र भाजपा ने एक ट्विटर पोस्ट सीएम ठाकरे को टैग की है। इसमें कहा गया है कि 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म के लिए नासिक में भगवा दुपट्टा पहनने वाली महिला दर्शकों को अपने दुपट्टे सिनेमा हॉल के बाहर रखने के लिए कहा गया। पार्टी ने सीएम ठाकरे से पूछा कि क्या यह आपके हिंदुत्व का रूप है?' 

शिवसेना बनी 'जनाब सेना'
भाजपा ने अपने ट्वीट में हिंदुत्व के प्रति शिवसेना की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए हैं। साथ ही हरे खून जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है और दावा किया कि ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी अब 'जनाब सेना' बन गई है। 'द कश्मीर फाइल्स' में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा पंडित समुदाय के लोगों की सुनियोजित हत्याओं के बाद कश्मीर से कश्मीरी हिंदुओं के पलायन को दर्शाया गया है।
विज्ञापन


11 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर राजनीतिक दलों में बहस छिड़ गई है। मध्य प्रदेश और गुजरात सहित कई भाजपा शासित राज्यों ने फिल्म को मनोरंजन कर से छूट दी है। यह फिल्म कमाई के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। इसकी तारीफ पीएम मोदी समेत अनेक नेताओं ने की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें