विनायक दामोदर सावरकर राहुल गांधी की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा के सांसदों ने संसद में शिवाजी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा की सांसद पूनम महाजन ने कहा, राहुल गांधी ने कहा कि वह सावरकर नही हैं। वह सावरकर हो भी नहीं सकते।
पूनम महाजन ने कहा, सावरकर के बारे में राहुल गांधी ने कहा था कि वह सावरकर नहीं हैं। मैं उनको धन्यवाद देना चाहती हूं..वह सावरकर हो भी नहीं सकते। वह गांधी भी नहीं हैं...राहुल गांधी द्वारा अराजकता की गंदगी फैलाई जा रही, वह राहुल गांधी नहीं बल्कि राहुल गंदगी हैं। वह देश को गंदगी की ओर ले जा रहे हैं।