फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: भाजपा MLA धस बोले- हिरण का मांस खाने के आरोप निराधार, ये इसलिए लगाए ताकि बिश्नोई गैंग मार डाले

Tue, 01 Apr 2025 02:20 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भाजपा विधायक सुरेश धस ने हिरण का मांस खाने वाले आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है, ताकि बिश्नोई गैंग उन्हें मार डाले। उन्होंने कहा कि मैंने मस्साजोग सरपंच संतोष देशमुख की हत्या का मामला उठाया था। अब उन पर पलटवार करने के लिए सतीश भोसले मामले का सहारा लिया जा रहा है। 
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुरेश धस - फोटो : एक्स@SureshDhasBJP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के भाजपा विधायक सुरेश धस ने कहा कि उन पर हिरण का मांस खाने के निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ये आरोप इसलिए लगाए गए ताकि 'बिश्नोई गैंग' उन्हें मार डाले। धस ने कहा कि सतीश भोसले उर्फ 'खोक्या' के खिलाफ दर्ज मामालों के संबंध में उन्हें फंसाने की साजिश रची जा रही है। वह इस मामले को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने उठाएंगे।

विज्ञापन


बीड जिले के भाजपा नेता सतीश भोसले विधायक धस के सहयोगी माने जाते हैं। भोसले को पिछले महीने हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन पर जंगली जानवरों का शिकार करने का भी आरोप है। 

मैं भगवान विट्ठल का अनुयायी हूं: धस
भाजपा विधायक धस ने एक मराठी अखबार को दिए साक्षात्कार में कहा कि बीड में परली इलाके के कुछ नेता मेरे निर्वाचन क्षेत्र में आए और दावा किया कि मुझे भोसले से हिरण का मांस मिला है। धस ने कहा कि मैंने कभी ऐसा मांस नहीं खाया है। उन्होंने कहा, 'वह एक मालकारी (भगवान विट्ठल के अनुयायी) हैं, जो मांस से परहेज करने के लिए जाने जाते हैं।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Maharashtra: मारपीट मामले में गिरफ्तार BJP नेता के सहयोगी को VIP ट्रीटमेंट, जेल के बाहर खाना खाते वीडियो वायरल

मुझे फंसाने की साजिश रची गई
धस ने आगे कहा कि मुझे फंसाने की कोशिश की गई, ताकि लॉरेंस बिश्नोई जैसा गैंगस्टर मेरे खिलाफ कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि बिश्नोई गैंग के सदस्यों को उन्हें मारने के इरादे से मुंबई लाया गया था। उन्हें राजस्थान के कुछ लोगों के लिए हवाई टिकट खरीदे जाने की जानकारी है। बता दें कि राजस्थान का बिश्नोई समुदाय हिरण को पवित्र मानता है। 

मेरे खिलाफ मामला पलटने की कोशिश की जा रही
भाजपा विधायक ने कहा कि उन्होंने बीड जिले में मस्साजोग के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या का मुद्दा उठाया था। उन्होंने इस मुद्दे पर एनसीपी नेता धनंजय मुंडे और भाजपा नेता व राज्य मंत्री पंकजा मुंडे की आलोचना की थी। उन्होंने दावा किया, 'अब भोसले मामले में इन आरोपों के साथ, मेरे खिलाफ मामला पलटने की कोशिश की जा रही है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बीड सरपंच हत्या मामला: 'आरोपी वाल्मिक कराड की संपत्ति जब्त करें एसआईटी', भाजपा विधायक सुरेश धस की मांग

मुंडे ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था
बता दें कि विपक्ष के निशाना साधने पर पिछले महीने धनंजय मुंडे ने महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। मुंडे के करीबी वाल्मिक कराड को देशमुख की हत्या से संबंधित जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें