फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र भाजपा की कोर कमेटी की बैठक, खड़से की शिकायत पर होगी कार्रवाई

Wed, 11 Dec 2019 05:42 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
एकनाथ खड़से (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में भाजपा नेता एकनाथ खड़से की शिकायत पर चर्चा हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि पार्टी के खिलाफ काम करने वालों को पार्टी से निष्कासित किया जाएगा। मंगलवार को हुई इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य में पार्टी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील और अन्य नेता मौजूद रहे।  

विज्ञापन


बैठक में मौजूद रहे भाजपा नेता सुधीर मुंगतीवाड़ ने कहा, 'आज की बैठक में एकनाथ खड़से से बातचीत करने का फैसला लिया गया। उनकी चिंताओं का निराकरण किया जाएगा। खड़से ने कुछ सबूत दिए थे, जिसने भी पार्टी के खिलाफ काम किया है उसे पार्टी से निष्कासित किया जाएगा।' वहीं, पंकजा मुंडे बैठक में मौजूद नहीं रहीं। इसे लेकर मुंगतीवाड़ ने कहा कि मुंडे पार्टी अध्यक्ष की अनुमति लेकर गैरहाजिर रही हैं।


बता दें कि हाल ही में एकनाथ खड़से ने आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी के ही कुछ नेताओं ने पार्टी के खिलाफ काम किया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि चुनाव में हार का सामना करने वाली पंकजा मुंडे और रोहिणी खड़से को हराने के लिए पार्टी के ही कुछ नेताओं ने काम किया था। खड़से इसे लेकर कुछ सबूत भी पाटील सौंप चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें