महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक युग का अंत हो गया। राज्य के उपमुख्यमंत्री और दिग्गज नेता अजित पवार का बारामती के पास एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया। इस घटना से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। यह हादसा पुणे जिले के बारामती में हुआ, जो उनका अपना राजनीतिक गढ़ माना जाता है। इस खबर के सामने आते ही पूरे महाराष्ट्र और विशेषकर बारामती के लोग गहरे सदमे में हैं। अपने चहेते नेता के अचानक जाने से हर कोई स्तब्ध है। इस घटना से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। कई दलों के नेताओं ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले- उनके जैसा नेता खोना अभूतपूर्व क्षति
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान दुर्घटना में निधन हो गया है। राज्य में शोक का माहौल है। उनके जैसे नेता को खोना एक अभूतपूर्व क्षति है। व्यक्तिगत जीवन में वे एक अच्छे मित्र थे। हमने उनके साथ कई मुश्किलों का सामना किया।
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बोले यह एक दुखद घटना
अपने सहयोगी अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "यह महाराष्ट्र के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। यह हम सभी और पूरे महाराष्ट्र के लिए एक दुखद घटना है। अजित दादा अपने वचन के पक्के थे। जब मैं मुख्यमंत्री था और वे उपमुख्यमंत्री थे, तब हमने एक टीम के रूप में काम किया। एक टीम के रूप में हमने लाडली बहन योजना शुरू की थी और अजित दादा ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।" इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए हादसे की गहन और निष्पक्ष जांच होगी।
रक्षा मंत्री ने जताया दुख
इस दुखद घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार के असामयिक निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में वे महाराष्ट्र के विकास और समृद्धि के प्रति समर्पित रहे। वे जनहित में अपनी करुणा और लोकसेवा के प्रति अटूट निष्ठा के लिए जाने जाते थे। मैं उनके परिवार, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।"
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार के निधन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "अजित पावर जी एवं अन्य सदस्यों का निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा अजित पवार की पत्नी से की बात
विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "मैं पूरे पवार परिवार और उनके समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैंने अजित पवार की पत्नी और सुप्रिया जी (सुप्रिया सुले) से बात की है।"
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन, बारामती में हुआ हादसा
शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी व्यक्त की संवेदना
इस घटना पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी कहती हैं, "यह बेहद चौंकाने वाला, दर्दनाक और दिल दहला देने वाला है। हमारे बीच मतभेद रहे हैं, लेकिन हमने साथ मिलकर काम किया है। वे वास्तव में एक समर्पित व्यक्ति थे जो अपने काम के प्रति निष्ठावान थे। मैं पवार साहब, सुप्रिया जी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं।"
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जताया दुख
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "आज हम सभी शोक में हैं। वे मेरे घनिष्ठ मित्र और महाराष्ट्र के एक दिग्गज नेता थे।"
नितिन गडकरी बोले यह एक बहुत बड़ी क्षति
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "अजित पवार का निधन दुर्भाग्यपूर्ण है। वे राजनीति में मेरे घनिष्ठ मित्र थे और हमारे पारिवारिक संबंध भी थे। उनका निधन एक बहुत बड़ी क्षति है।
केंद्रीय मंत्री ने व्यक्त की गहरी संवेदना
विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "यह एक दुखद घटना है। वे महाराष्ट्र के लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और उनका रिकॉर्ड शानदार रहा। मेरी गहरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।
पुष्कर सिंह धामी ने मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक के दौरान, कैबिनेट ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने जताया दुख
इस घटना पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "आज सुबह बारामती में हुए विमान हादसे में श्री अजित पवार के दुखद निधन से मैं बेहद व्यथित हूं। उनके परिवार, प्रियजनों और इस क्षति से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
केंद्रीय मंत्री ने सीआर पाटिल ने जताया दुख
उपमुख्यमंत्री अजित पवार की चार्टर विमान दुर्घटना में मृत्यु पर केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने दुख जताया है उन्होंने कहा, "अजित पवार जी ने महाराष्ट्र की राजनीति में अपना एक विशेष स्थान बनाया था। यह उनके परिवार और राज्य के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।
इमरान मसूद बोले ऊर्जावान नेता का अचानक निधन बहुत दुखद
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की चार्टर विमान दुर्घटना में मृत्यु पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "इतने ऊर्जावान नेता का अचानक निधन बहुत दुखद है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।"
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की चार्टर विमान दुर्घटना में मृत्यु पर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा, "यह बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर है। मैं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।"
यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जताया दुख
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "हमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बारे में बेहद दुखद खबर मिली है। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर उनके परिवार और पार्टी सदस्यों को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें।"
ये भी पढ़ें: अजित पवार का निधन: 'गरीबों-वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जूनून उल्लेखनीय था', प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना
बारामती में चार्टर विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत ने कहा, "मैंने हमेशा उनकी बात मानी। वे एक साहसी व्यक्ति थे। बारामती क्षेत्र के विकास में उनकी बड़ी भूमिका थी। मैं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।"
अन्य वीडियो-