फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में रेड जोन में भी खुलेंगी शराब की दुकानें, एआईएमआईएम सांसद बोले- बलपूर्वक बंद कराएंगे

Mon, 04 May 2020 07:54 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
विज्ञापन
औरंगाबाद सांसद इम्तियाज अली - फोटो : Facebook
विज्ञापन

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार ने निर्णय लिया कि सोमवार से शुरू हो रहे लॉकडाउन के तीसरे चरण में ग्रीन और ऑरेंज जोन के साथ-साथ रेड जोन में भी शराब की दुकानें खुलेंगी। वहीं, अब इस पर विपक्ष की तरफ से विरोध का स्वर उठना शुरू हो गया है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेता और औरंगाबाद सांसद इम्तियाज अली ने सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाया है। 

विज्ञापन


औरंगाबाद सांसद ने कहा, 'सरकार ने रेड जोन में भी शराब की दुकानों को खोलने का फैसला किया है। यदि औरंगाबाद में शराब की दुकानें खुलेंगी तो हम लॉकडाउन प्रतिबंधों को तोड़ेंगे और बलपूर्वक इन दुकानों को बंद कराएंगे। हम ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को सड़क पर उतारेंगे। यह शराब बेचने और माताओं और बहनों के लिए समस्याएं पैदा करने का समय नहीं है।'
 


गौरतलब हो कि महाराष्ट्र सरकार ने फैसला लिया कि सोमवार से शुरू हो रहे लॉकडाउन के तीसरे चरण में ग्रीन और ऑरेंज जोन में ही नहीं रेड जोन में भी शराब की दुकानें खुलेंगी। हालांकि राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि कंटेनमेंट जोन को इससे अलग रखा जाएगा। वहीं, रेड जोन में नाई की दुकान और स्पा भी नहीं खुलेंगे। इतना ही नहीं रेड जोन में टैक्सी और कैब भी नहीं चलेंगी। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार ने रेड जोन में स्टैंडअलोन दुकानों को खोलने की अनुमति देने का फैसला किया है। प्रत्येक लेन में केवल पांच गैर-आवश्यक दुकानें खोली जा सकती हैं। आवश्यक दुकानों की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है। इतना ही नहीं रेड जोन में कुरियर और पोस्टल सेवाओं को भी अनुमति दी गई है। 

बता दें कि, देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 2487 नए मामले सामने आए हैं और 83 लोगों की मौत हुई है, जो अब तक एक दिन में सर्वाधिक मौत है। 

इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 40,263 हो गई है। जिसमें 28,070 सक्रिय हैं, 10,887 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1306 लोगों की मौत हो चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें