फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATS: ठाणे में एटीएस की छापेमारी; बम धमाकों के दोषी साकिब नाचन के घर पर भी दबिश, आतंकी संगठन से रहा है नाता

Mon, 02 Jun 2025 10:25 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इससे पहले 2023 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी संगठन आईएसआईएस पर देशव्यापी कार्रवाई के तहत ठाणे के पडघा में तलाशी ली थी और नाचन सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
एटीएस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में ठाणे के पडघा में छापेमारी कर रहा है। छापेमारी के ठिकानों में प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के पूर्व सदस्य साकिब नाचन का घर भी शामिल है।

विज्ञापन


2002-2003 के दो आतंकी मामलों में दोषी ठहराया गया था
महाराष्ट्र एटीएस के मुताबिक, साकिब नाचन पहले मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन और मुलुंड बम विस्फोट मामलों सहित 2002-2003 के दो आतंकी मामलों में दोषी ठहराया गया था। आरोप है कि 2017 में अपनी सजा पूरी करने के बाद उसने कट्टरपंथी गतिविधियां फिर से शुरू कर दी हैं। 

ठाणे ग्रामीण पुलिस के साथ एटीएस  की कार्रवाई
एक अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि ठाणे ग्रामीण पुलिस के साथ एटीएस की एक टीम ने सुबह जिले के पडघा गांव में तलाशी शुरू की। उन्होंने बताया कि एटीएस टीम की ओर से तलाशी लिए गए परिसरों में प्रतिबंधित सिमी के पूर्व पदाधिकारी साकिब नाचन का आवास भी शामिल है। 
विज्ञापन


पडघा में छापेमारी क्यों?
अधिकारी ने अधिक जानकारी दिए बिना कहा, 'हमने कुछ व्यक्तियों की पहचान की है। उसके अनुसार तलाशी जारी है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वहां (पडघा में) कुछ गड़बड़ तो नहीं है।

एनआईए ने नाचन सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था
इससे पहले 2023 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी संगठन आईएसआईएस पर देशव्यापी कार्रवाई के तहत ठाणे के पडघा में तलाशी ली थी और नाचन सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें