फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : जेसीबी से उखाड़ा एटीएम, चुराकर दूसरी जगह ले गया बदमाश, पर धरी रह गई चोर की चतुराई

Tue, 26 Apr 2022 02:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, सांगली

सार

सांगली पुलिस ने मंगलवार को पूरे मामले का पर्दाफाश किया। जिले की मिराज तहसील के आगर गांव में 22 व 23 अप्रैल की दरमियानी रात को यह घटना हुई।
विज्ञापन
JCB - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली जिले से चौंकाने वाली खबर आई है।आपने एटीएम से रुपये चुराने, एटीएम काटने या तोड़ने, उसमें आग लगाने की खबरें तो सुनी होंगी, लेकिन यह कहानी उससे भी बढ़कर है। एक बदमाश ने एटीएम को जेसीबी से उखाड़ लिया और दूसरी जगह ले उड़ा, ताकि उसमें रखी लाखों रुपये की नकद चुरा सके। लेकिन उसकी यह चतुराई भी धरी रह गई।

विज्ञापन

 
सांगली पुलिस ने मंगलवार को पूरे मामले का पर्दाफाश किया। जिले की मिराज तहसील के आगर गांव में 22 व 23 अप्रैल की दरमियानी रात को यह घटना हुई। सोशल मीडिया में वायरल एक एटीएम सेंटर के सीसीटीवी फुटेज से इस घटना का पता चला। फुटेज में एक व्यक्ति जेसीबी से इस कैश मशीन को उखाड़ रहा है। इस वारदात के लिए बदमाश ने जिस जेसीबी का इस्तेमाल किया वह भी चोरी की थी। 

मिराज ग्रामीण पुलिस थाने के इंस्पेक्टर चंद्रकांत बेदारे ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने जेसीबी की मदद से एटीएम को उखाड़ा और उसे लेकर कुछ दूर तक गया, लेकिन जब उसे एटीएम का कैश बॉक्स तोड़ने में पसीना छूटा तो वह जेसीबी व एटीएम दोनों को छोड़कर भाग निकला। जांच में एटीएम के कैश बॉक्स में रखे 27 लाख रुपये यथावत निकले। हालांकि एटीएम सेंटर पर जेसीबी से तोड़फोड़ के कारण करीब 4 लाख रुपये का नुकसान जरूर हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हमने भादंवि की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जांच में पता चला है कि जेसीबी मशीन भी क्षेत्र से ही चुराई गई थी। पुलिस एटीएम चोर की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें